लाइव न्यूज़ :

Bangladesh: मोहम्मद यूनुस ने ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा किया, हिंदू समुदाय को दिया सुरक्षा का भरोसा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 13, 2024 15:28 IST

Bangladesh: मंगलवार को ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा, "हमें मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता स्थापित करनी है। यही हमारा मुख्य लक्ष्य है।"

Open in App
ठळक मुद्देमोहम्मद यूनुस ने ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा कियाकहा कि हम बांग्लादेश को एक परिवार की तरह बनाना चाहते हैंहिंदू समुदाय को दिया सुरक्षा का भरोसा

Bangladesh: बीते कुछ दिनों से बांग्लादेश में जारी हिंसा में हिंदुओं को निशाना बनाए जाने के बाद अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस ने ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा किया। मोहम्मद यूनुस ने हिंदू समुदाय के लोगों से कहा कि हम बांग्लादेश को एक परिवार की तरह बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार में भेदभाव या संघर्ष का कोई सवाल ही नहीं उठता।

मुहम्मद यूनुस ने मंगलवार को कहा कि अंतरिम सरकार का मुख्य लक्ष्य सभी के लिए मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना है। मंगलवार को ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा, "हमें मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता स्थापित करनी है। यही हमारा मुख्य लक्ष्य है।"

उन्होंने हिंदू समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि वे खुद को इंसान और धरती के बच्चे की तरह समझें। उन्होंने कहा, "आप बस इतना कहें कि आप इंसान हैं, बांग्लादेश के नागरिक हैं और यह आपका संवैधानिक अधिकार है जिसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बस यही मांग करें, इससे ज्यादा कुछ नहीं।" उन्होंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि कानून की नजर में सभी समान हैं, मतभेद पैदा करने की कोई गुंजाइश नहीं है।

उन्होंने सभी से बांग्लादेश में कानून का शासन स्थापित करने के लिए अंतरिम सरकार के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैं यहां यह कहने आया हूं कि हम सभी समान हैं, यहां कोई मतभेद पैदा करने की गुंजाइश नहीं है। धैर्य रखें और बाद में फैसला करें कि हम ऐसा कर सकते हैं या नहीं। अगर हम ऐसा नहीं कर सकते, तो हमें दोष दें। यही मुख्य बात है।

बीते दिनों बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को निशाना बनाने वाली कई घटनाएं सामने आई थीं। दंगाइयों ने इस्कॉन मंदिर में तोड़ फोड़ की थी। शेख हसीना का साथ देने वाले कुछ हिंदू नेताओं को भी निशाना बनाया गया था। इन घटनाओं से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार निशाने पर आ गई थी। मुहम्मद यूनुस ने हिंदू समुदाय को सुरक्षा न दे पाने के लिए माफी भी मांगी।

टॅग्स :बांग्लादेशहिन्दू धर्मDhaka
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...