लाइव न्यूज़ :

बाइडन और पेंस को जल्द ही कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा

By भाषा | Updated: December 17, 2020 12:40 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 दिसंबर (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति माइक पेंस को जल्द ही कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी रखनेवाले सत्ता हस्तांतरण से संबंधित दो अधिकारियों ने बताया कि बाइडन को अगले सप्ताह तक सार्वजनिक तौर पर टीका लगाया जा सकता है। इस मामले के बारे में सार्वजनिक तौर पर जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं होने की वजह से अधिकारियों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

व्हाइट हाउस ने कहा कि पेंस और उनकी पत्नी केरन को सार्वजनिक तौर पर शुक्रवार को टीका लगाया जाएगा।

बाइडन ने मंगलवार को कहा कि संक्रामक बीमारियों के देश के शीर्ष विशेषज्ञ डॉक्टर फाउची ने उन्हें सलाह दी है कि वह ‘जल्द’ टीका लगाएं।

बाइडन ने कहा था कि वह चाहते हैं कि स्वास्थ्य के मोर्चे पर अग्रिम पंक्ति में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों और सबसे ज्यादा खतरे का सामना कर रहे लोगों को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए टीका लगे। बहरहाल, उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि सार्वजनिक तौर पर उन्हें टीका लगाए जाने से लोगों में टीकाकरण के प्रति विश्वास जगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब