लाइव न्यूज़ :

Bangladesh crisis: ढाका स्थित इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र में आग लगाई गई, लूटपाट भी हुई, देखें वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 6, 2024 17:33 IST

Bangladesh crisis: ढाका स्थित इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र में उपद्रवी भीड़ ने आग लगा दी और लूटपाट की। आगजनी के बाद इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र की वीडियो भी सामने आई है। आगजनी के बाद केंद्र पूरी तरह से काला नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश की राजधानी ढाका में अराजकता का माहौल जारी हैढाका स्थित इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र में उपद्रवी भीड़ ने आग लगा दीआगजनी के बाद केंद्र पूरी तरह से काला नजर आ रहा है

Bangladesh crisis: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अराजकता का माहौल जारी है।  ढाका स्थित इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र में उपद्रवी भीड़ ने आग लगा दी और लूटपाट की। आगजनी के बाद इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र की वीडियो भी सामने आई है। आगजनी के बाद केंद्र पूरी तरह से काला नजर आ रहा है।

अराजकता सिर्फ ढाका तक ही सीमित नहीं है। उपद्रवी शेख हसीना की पार्टी के नेताओं की संपत्ति भी जला रहे हैं। ऐसी ही एक घटना में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा का घर भी फूंक दिया गया। देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के खुलना जिले के नरैल निर्वाचन क्षेत्र में उपद्रवियों की एक बड़ी भीड़ ने बांग्लादेश के पूर्व तेज गेंदबाज और कप्तान मुर्तजा के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। मुर्तजा के घर को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह नरैल-2 निर्वाचन क्षेत्र से सांसद थे। सड़कों पर बड़े पैमाने पर अराजकता फैली हुई है और सत्ताधारी पार्टी के कई अन्य  नेताओं के घरों में भी तोड़फोड़ की गई है।

इस बीच खबर आई है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना को ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने की अनुमति अभी नहीं मिली है। ऐसे में उन्हें बे समय तक भारत में रहना पड़ सकता है।प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद सी-130जे सैन्य परिवहन विमान से सोमवार को हिंडन एयरबेस पर उतरीं हसीना को कड़ी सुरक्षा के बीच एक गुप्त जगह पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधान मंत्री ने अपनी बहन शेख रेहाना के साथ अस्थायी शरण लेने के लिए भारत से लंदन जाने की योजना बनाई थी। रेहाना की बेटी ट्यूलिप सिद्दीकी ब्रिटिश संसद की सदस्य हैं और हैम्पस्टेड और हाईगेट के ट्रेजरी और लेबर सांसद की आर्थिक सचिव हैं।

बता दें कि बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 440 हो गई। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से सोमवार को इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद हुई हिंसा की घटनाओं में 100 से ज्यादा की मौत हुई है। हिंसा प्रभावित देश में सेना स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। 

बांग्लादेश में सोमवार को उस समय अराजकता फैल गई, जब शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया और सैन्य विमान से देश छोड़कर चली गईं। हसीना के देश छोड़कर जाने की खबर फैलते ही सैकड़ों लोगों ने उनके आवास में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट की। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी में स्थित हसीना के आवास ‘सुधा सदन’ और अन्य प्रतिष्ठानों पर हमला कर तोड़फोड़ और आगजनी की। हसीना की अवामी लीग सरकार के मंत्रियों, पार्टी सांसदों और नेताओं के ढाका और ढाका के बाहर स्थित आवासों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया।

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीनाइंदिरा गाँधीDhaka
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

विश्वह्यूगो-बाल्जाक और फॉरेंसिक जांच के आविष्कारक विडोक