लाइव न्यूज़ :

कनाडा में 22 जनवरी को मनाया जाएगा अयोध्या श्री राम मंदिर दिवस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 26, 2024 14:18 IST

कनाडा के तीन शहरों में 22 जनवरी को अयोध्या श्री राम मंदिर दिवस घोषित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा के तीन शहरों में 22 जनवरी को अयोध्या श्री राम मंदिर दिवस घोषित किया गया हैकनाडा में 'हिन्दू कनाडाई फाउंडेशन' के अध्यक्ष अरुणेश गिरी ने दी जानकारी कनाडा के ब्रांपटन, ओकविले और ब्रांटफोर्ड में मनाया जाएगा अयोध्या श्री राम मंदिर दिवस

ओटावा: दुनिया भर के राम भक्तों के लिए कनाडा से एक सुखद खबर आ रही है। ताजा समाचार के अनुसार कनाडा के तीन शहरों में 22 जनवरी को अयोध्या श्री राम मंदिर दिवस घोषित किया गया है।

22 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में श्री राम लला के विग्रह की स्थापना हुई थी। भारत में इस दिन को दूसरी दिवाली के रूप में मनाया गया था।

हिन्दू मान्यता के अनुसार जब श्री राम 14 वर्षों के वनवास एवं लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे थे तो दीपावली से उनका स्वागत किया गया था और हर वर्ष इसी दिन दिवाली मनायी जाती है। हिन्दू मान्यता के अनुसार श्री राम जन्मस्थान पर स्थिति मंदिर को करीब 500 साल पहले विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा तोड़ दिया गया था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार श्रीराम जन्मस्थान पर मंदिर का पुनर्निमाण हुआ है।

अयोध्या श्री राम मंदिर दिवस घोषित होने के अवसर पर कनाडा में 'हिन्दू कनाडाई फाउंडेशन' के अध्यक्ष अरुणेश गिरी ने मीडिया को बताया कि विश्व जैन संगठन कनाडा के साथ मिलकर कनाडा के तीन शहरों  ब्रांपटन, ओकविले और ब्रांटफोर्ड में 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर दिवस घोषित करने का प्रस्ताव पारित कराने में सफलता मिली है।

ब्रांपटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने मीडिया से कहा कि इस दिवस पर उत्सव का आयोजन हिन्दू समुदाय की सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने के अवसर का जरिया बनेगा।

हिन्दू कनाडाई फाउंडेशन ने ग्रेटर टोरंटो शहर में इस सूचना से बाबत एक बड़ा बिलबोर्ड लगवाकर आभार व्यक्त किया है। अरुणेश गिरि ने बिलबोर्ड को उत्सवधर्मिता की भावना के प्रसार का प्रतीक बताया।

विश्व जैन संगठन कनाडा के अध्यक्ष विजय जैन ने इस अवसर को विश्व भर के सभी धार्मिक जन के लिए उत्सव का अवसर बताया जो 22 जनवरी को दिवाली के रूप में मना रहे हैं।

इस अवसर पर शनिवार, रविवार और सोमवार को प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कनाडाई हिंदू एक कार रैली भी निकालेंगी जिसमें 100 से ज्यादा कारों के शामिल होने की उम्मीद है।

टॅग्स :कनाडाअयोध्याराम मंदिरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा