लाइव न्यूज़ :

Australia General Election: क्या ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम होंगे एंथनी अल्बनीज और स्कॉट मॉरिसन की होगी विदाई ?

By रुस्तम राणा | Updated: May 21, 2022 18:45 IST

नेशनल ब्रॉडकास्टर एबीसी मुताबिक लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज सरकार बनाने की स्थिति में हैं, हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि उन्हें बहुमत हासिल करने के लिए सहयोगियों को खोजने की आवश्यकता होगी या नहीं। 

Open in App
ठळक मुद्देमतगणना के शुरूआती रुझान अल्बनीज की पार्टी अच्छी स्थिति में अल्बानीस ने सिडनी के मैरिकविले टाउन हॉल में मतदान किया

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया में शनिवार को हुए आम चुनाव संपन्न हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान पीएम स्कॉट मॉरिसन की विदाई हो सकती है और एंथनी अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री हो सकते हैं।

मीडिया अनुमान के मुताबिक इस चुनाव में ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की रूढ़िवादी सरकार को हटाने के लिए मतदान किया है। हालांकि नतीजों के बाद ही इसको लेकर तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।

नेशनल ब्रॉडकास्टर एबीसी मुताबिक लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज सरकार बनाने की स्थिति में हैं, हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि उन्हें बहुमत हासिल करने के लिए सहयोगियों को खोजने की आवश्यकता होगी या नहीं। 

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के गठबंधन की तुलना में विपक्षी लेबर पार्टी के सरकार बनाने की अधिक संभावना दिखाई दे रही है और चुनाव का परिणाम एक दुर्लभ त्रिशंकु संसद के रूप में भी निकल सकता है। 

वहीं पीएम स्कॉट मॉरिसन का कंजर्वेटिव गठबंधन अगर चुनाव जीतता है तो वह चौथी बार सत्ता में आएगा। हालांकि इस चुनाव में विपक्षी नेता एंथनी अल्बानीस की लेबर पार्टी के विजयी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन मॉरिसन ने 2019 में भी चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों को धता बताते हुए मामूली अंतर से जीत हासिल की थी।

सांसदों और विश्लेषकों ने प्रारंभिक मतगणना के आधार पर कहा कि लेबर पार्टी बहुमत की सरकार बना सकती है और गठबंधन की एकमात्र उम्मीद त्रिशंकु संसद में अल्पमत की सरकार बनाने की है। अल्बानीस ने सिडनी के मैरिकविले टाउन हॉल में मतदान किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत सकारात्मक हूं और आज रात अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है।’’ 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाScott Morrison
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात