लाइव न्यूज़ :

Chamundi Gunpowder Company Blast: चामुंडी बारूद कंपनी में विस्फोट, 6 की मौत और 4 गंभीर, यहां देखें सूची

By फहीम ख़ान | Updated: June 13, 2024 19:08 IST

Chamundi Gunpowder Company Blast: हादसे की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले हिंगना पुलिस थाने का दल घटनास्थल पर पहुंचा.

Open in App
ठळक मुद्देChamundi Gunpowder Company Blast: जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह हमेशा की तरह कामगार कंपनी में काम पर आए थे.Chamundi Gunpowder Company Blast: दोपहर 1 बजे दौरान कंपनी के पैकेजिंग विभाग में आग लगी. Chamundi Gunpowder Company Blast: कुछ ही देर बाद विस्फोट की जोरदार आवाज सुनाई दी.

Chamundi Gunpowder Company Blast: नागपुर जिले की हिंगना तहसील के धामना इलाके में स्थित चामुंडी एक्सप्लोसिव प्रा. लिमिटेड कंपनी में हुए विस्फोट में 6 लोगों की मौत हुई. इस हादसे में करीबन 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह हादसा गुरुवार, 13 जून की दोपहर 1 बजे दौरान हुआ. इस हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए नागपुर लाया गया. हादसे की वजह से परिसर के नागरिकों में रोष व्याप्त है. गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर रास्ता रोको भी किया. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह हमेशा की तरह कामगार कंपनी में काम पर आए थे.

इसी बीच दोपहर 1 बजे दौरान कंपनी के पैकेजिंग विभाग में आग लगी. कुछ ही देर बाद विस्फोट की जोरदार आवाज सुनाई दी. आवाज सुनते ही आस -पास के ग्रामीण कंपनी की ओर दौड़ पड़े. इस कंपनी में बारूद और फटाकों की बाती बनाई जाती है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले हिंगना पुलिस थाने का दल घटनास्थल पर पहुंचा.

इसके बाद नागपुर जिला पुलिस के आला अधिकारी धामना रवाना हो गए. घटनास्थल से गंभीर घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से नागपुर शहर के अस्पतालों में भेजा गया. कुछ घायलों का इलाज मेयो अस्पताल में जारी है. नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र कुमार सिंगल और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख भी घटनास्थल पर पहुंचे. उनके आने के बाद विशेषज्ञों को बुलाया गया.

ये हैं मृतक

धामना निवासी प्रांजली किसना मोदरे (22), वैशाली आनंदराव क्षीरसागर (21), प्रांजली श्रीकांत फलके (21), मोनाली शंकर अलोने (27) और सातनवरी निवासी पन्नालाल बंदेवार (69) शामिल हैं.

गंभीर घायलः

धामना निवासी शीतल चटप (30), श्रद्धा पाटिल (22), मध्य प्रदेश निवासी दानसा मरस्कोल्हे (26), रा.मध्य प्रदेश, नेरी निवासी प्रमोद चवारे (25) शामिल है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल