लाइव न्यूज़ :

MNS Raj Thackeray: 18 साल से मनसे प्रमुख, 2028 तक महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हेड रहेंगे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की 250 सीट पर चुनाव लड़ेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2024 22:53 IST

MNS Raj Thackeray: मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने कहा कि राज ठाकरे (55) को पांच साल के नए कार्यकाल के लिए चुना गया है जो तकनीकी रूप से 2023 में शुरू होगा और 2028 में समाप्त होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे संगठनात्मक चुनाव 30 जून से पहले करा लिये जाएं। अविभाजित शिवसेना से अलग होकर मनसे का गठन किया था।225 से 250 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है।

MNS Raj Thackeray: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे बृहस्पतिवार को पार्टी के शीर्ष पद पर फिर से चुन लिए गए। ठाकरे ने 18 साल पहले इस पार्टी का गठन किया था। वह 2006 से ही पार्टी के प्रमुख हैं और इस पद पर उनका फिर से चुनाव होना महज एक औपचारिकता थी। मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने कहा कि ठाकरे (55) को पांच साल के नए कार्यकाल के लिए चुना गया है जो तकनीकी रूप से 2023 में शुरू होगा और 2028 में समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव 2023 में होना था, लेकिन विभिन्न कारणों से यह नहीं हो सका।

इसके बाद पार्टी ने निर्देश दिया कि संगठनात्मक चुनाव 30 जून से पहले करा लिये जाएं। वरिष्ठ मनसे नेता और पूर्व विधायक बाला नंदगांवकर ने पार्टी की बैठक में अध्यक्ष पद के लिए ठाकरे के नाम का प्रस्ताव रखा और एक अन्य पूर्व विधायक नितिन सरदेसाई ने इसका समर्थन किया। ठाकरे ने अविभाजित शिवसेना से अलग होकर मनसे का गठन किया था।

इससे पहले दिन में नंदगांवकर ने संवाददाताओं से कहा कि ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट में से 225 से 250 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है। राज्य में अक्टूबर में चुनाव होने हैं। मनसे ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा नीत राजग को समर्थन देने की घोषणा की थी।

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाराज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल