लाइव न्यूज़ :

Viral Video: तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंदा, ड्राइवर ने दिखाई दरियादिली ले गया अस्पताल

By धीरज मिश्रा | Updated: June 13, 2024 18:40 IST

Viral Video: तेज रफ्तार का कहर महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में देखने को मिली। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को अपना शिकार बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देतेज रफ्तार कार ने महिला को पीछे से मारी टक्कर कार की टक्कर से घायल हुई महिलाकार ड्राइवर में पहुंचाया अस्पताल

Viral Video: तेज रफ्तार का कहर महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में देखने को मिली। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को अपना शिकार बनाया। तेज रफ्तार कार ने महिला को इतनी जोर से टक्कर मारा कि महिला हवा में उछलकर दूर जा गिरी। सोशल मीडिया पर इस दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल हो गया है। महिला इस दौरान बुरी तरीके से घायल हो गई।

पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह घटना 12 जून को एमआईडीसी भोसरी पुलिस स्टेशन के स्वराज चौक पर हुई। वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है कि खाली सड़क की दूसरी तरफ से तीन महिलाएं सड़क पार कर रही हैं, हालांकि, इस दौरान दूसरी तरफ से एक तेज रफ्तार में कार भी आ रही है। इस बीच कार महिला को टक्कर मार देती है। कार की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो जाती है। आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया जाता है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। 

कार का ड्राइवर भागा नहीं

आमतौर पर सड़क दुर्घटना में आरोपी कई बार मौके से फरार हो जाते हैं। लेकिन, महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में हुई सड़क दुर्घटना में कार ड्राइवर मौके से फरार नहीं हुआ। वह घायल महिला को अस्पताल लेकर गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि, ड्राइवर नशे में था या फिर कोई और कारण इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि मई माह में पुणे में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। यहां पर कल्याणी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी।

टक्कर इतनी तेज था कि बाइक चालक अपना संतुलन बना नहीं सका। कई मीटर तक वह बाइक के साथ घिसटता रहा। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईनालासोपाराक्राइमसड़क दुर्घटनाकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?