लाइव न्यूज़ :

Watch: रील के चक्कर में चली गई जान; जंगली हाथी ने मारी लात फिर कुचला... खौफनाक मंजर कैमरे में कैद

By अंजली चौहान | Updated: June 13, 2024 15:21 IST

Viral Video:फिलहाल, हाथी की हरकतों को नियंत्रित करने और उसे उसके सुरक्षित और प्राकृतिक आवास में स्थानांतरित करने के प्रयास जारी हैं।

Open in App

Viral Video:उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक युवक की जंगली हाथी ने जान ले ली जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी को देख रील बनाने के चक्कर में शख्स की जान गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मुर्सलीन के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, मुर्सलीन को हाथी ने दौड़ाया, लात मारी और 25-30 फीट दूर फेंक दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों के होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक काले कपड़े में नजर आ रहा है जो जंगली हाथी के पास जाता दिखाई दे रहा है।

वहीं, अन्य व्यक्ति इसकी वीडियो बना रहे हैं, इसके बाद जल्द ही जोरदार चेतावनी के बीच, हाथी के पास मौजूद सभी लोग जंगली जानवर से दूर भागने लगते हैं। हालांकि, वीडियो में हाथी को व्यक्ति पर हमला करते हुए नहीं दिखाया गया है। ऐसा माना जाता है कि हाथी के पास जाने की कोशिश के तुरंत बाद, उसने लोगों पर हमला किया और उनकी ओर दौड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने मुर्सलीन को लात मारी और कुचल दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, हाथी पिछले तीन सप्ताह से हाइडल कॉलोनी में उत्पात मचा रहा था। मंगलवार रात को यह कालागढ़ और अफजलगढ़ से होते हुए बुधवार सुबह हबीबवाला गांव पहुंचा। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर धामपुर-नगीना वन रेंज के अधिकारी और पुलिस स्थिति पर नजर रखने के लिए मौके पर पहुंचे।

शुरू में हाथी शांत रहा और गन्ने के खेत में पेड़ों की छाया में खड़ा रहा। हालांकि, हाथी को देखने के लिए उत्सुक ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इनमें बगदाद अंसार गांव के खुर्शीद का बेटा मुर्सलीन भी शामिल था, जो अकेले हाथी के पास पहुंचा और उसे डराने की कोशिश की। हाथी ने जवाबी हमला किया और उसे मार डाला।

मुर्सलीन 25-30 फीट दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने के प्रयासों के बावजूद, मुरादाबाद के एक अस्पताल में रेफर किए जाने के बाद मुर्सलीन ने दम तोड़ दिया। जानलेवा हमले के बाद अधिकारियों ने गोलियां चलाकर हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन उनके प्रयास असफल रहे। फिलहाल, हाथी की हरकतों को नियंत्रित करने और उसे उसके सुरक्षित और प्राकृतिक आवास में स्थानांतरित करने के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोबिजनौरहाथीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?