लाइव न्यूज़ :

Bihar: 'चाचा-भतीजा' को नजदीक लाएगी भाजपा, मिटेगी दूरी, मिलेगा फायदा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2024 17:06 IST

Bihar:बिहार में अब चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजा चिराग पासवान के फिर से एकजुट होने के संकेत मिल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में एकसाथ आएंगे पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवानबीजेपी दोनों का साथ लाने का कर रही है प्रयास लोकसभा में चिराग पर बीजेपी ने दिखाया था भरोसा

Bihar:बिहार में अब चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजा चिराग पासवान के फिर से एकजुट होने के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, चिराग पासवान के केन्द्रीय मंत्री बनने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पारस ने खुशी जाहिर की है।

इसके बाद से सियासी गलियारे में दोनों के दिल एक बार फिर से एक होने की बात कही जाने लगी है। बता दें कि पारस ने पिछले दिनों अपने भतीजे और चिराग पासवान से सारे गिले-शिकवे भुलाकर उन्हें केंद्रीय मंत्री बनने की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उन्होंने चिराग को बडा बेटा कहा। पारस ने एक्स पर लिखा कि बड़े बेटे चिराग पासवान को बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में मेरा पूर्व पदभार संभालने पर बड़े बेटे चिराग पासवान को ह्रदयतल से बधाई और अनंत शुभकामनाएं। पारस ने आगे लिखा कि हमें आशा है कि आप क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के मायूसी और हितों को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का त्वरित समाधान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले तक चाचा पारस और भतीजे चिराग के बीच तनातनी चरम पर थी। पार्टी में टूट के साथ-साथ परिवार भी टूट गया था। 5 सांसदों को लेकर पशुपति पारस अलग हो गए थे और चिराग पासवान अकेले रह गए थे। उन्होंने बड़ी मेहनत से अपनी पार्टी को खड़ा किया। उनकी सियासी ताकत को देखते हुए लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान को एनडीए में ज्यादा तवज्जो मिली थी।

उन्हें पांच सीट मिली थी और चाचा पशुपति गुट को कुछ नहीं मिला था। हाजीपुर सीट को लेकर भी दोनों के बीच ठन गई थी। इसको लेकर दोनों के बीच काफी बयानबाजी भी हुई थी। हालांकि, बाद में पशुपति पारस ने एनडीए में वापसी कर ली थी। एनडीए में रहने के बाद भी पशुपति पारस ने चिराग पासवान और उनके प्रत्याशियों के लिए प्रचार नहीं किया था। अब जबकि चिराग मंत्री बन गए हैं तो चाचा पारस का भी दिल अब पसीज गया है और वह अब चिराग को बड़ा बेटा कहने लगे हैं।

जबकि पहले वह कहते थे कि अब पार्टी और परिवार कभी एक नहीं हो सकता। अब पशुपति पारस के ट्वीट से बिहार की राजनीति में फिर से बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। चर्चा है कि भाजपा दोनों को साथ लाने का हर संभव प्रयास में जुटी हुई है। इसका कारण यह है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वोटों का बिखराव को ज्यादा से ज्यादा रोका जा सके।

टॅग्स :चिराग पासवानPashupati Kumar Parasबिहारजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति