लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छोड़ेंगे वायनाड लोकसभा सीट? केरल कांग्रेस प्रमुख ने दिए संकेत

By रुस्तम राणा | Updated: June 13, 2024 16:56 IST

बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुधाकरन ने संकेत दिया है कि राहुल गांधी रायबरेली सीट बरकरार रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों को "दुखी नहीं होना चाहिए" क्योंकि राहुल गांधी से वायनाड में "रहने की उम्मीद नहीं की जा सकती"।

Open in App
ठळक मुद्देसुधाकरन ने बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि गांधी वायनाड सीट छोड़ सकते हैंउन्होंने संकेत दिया है कि राहुल गांधी रायबरेली सीट बरकरार रख सकते हैंकांग्रेस नेता ने कहा, हमें दुखी नहीं होना चाहिए क्योंकि राहुल गांधी जो देश का नेतृत्व करने वाले हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में दो सीटों से चुने गए हैं। जिनमें एक सीट केरल में वायनाड की है तो दूसरी सीट उत्तर प्रदेश में रायबरेली की है। हालांकि, आने वाले दिनों में उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। अब केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख के सुधाकरन ने बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि गांधी वायनाड सीट छोड़ सकते हैं। बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुधाकरन ने संकेत दिया है कि राहुल गांधीरायबरेली सीट बरकरार रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों को "दुखी नहीं होना चाहिए" क्योंकि राहुल गांधी से वायनाड में "रहने की उम्मीद नहीं की जा सकती"।

सुधाकरन ने जनसभा में कहा, "हमें दुखी नहीं होना चाहिए क्योंकि राहुल गांधी जो देश का नेतृत्व करने वाले हैं, उनसे वायनाड में रहने की उम्मीद नहीं की जा सकती। इसलिए, हमें दुखी नहीं होना चाहिए। सभी को यह समझना चाहिए और उन्हें अपनी शुभकामनाएं और समर्थन देना चाहिए।" मलप्पुरम के एडवन्ना में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वह इस दुविधा में हैं कि उन्हें कौन सी सीट छोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जिस भी सीट को बरकरार रखने का फैसला करेंगे, दोनों निर्वाचन क्षेत्र इस फैसले से खुश होंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा, "मेरे सामने दुविधा है कि मैं वायनाड का सांसद बनूं या रायबरेली का। मैं आपसे वादा करता हूं कि वायनाड और रायबरेली दोनों ही मेरे फैसले से खुश होंगे।" जनप्रतिनिधित्व कानून के मुताबिक, एक उम्मीदवार दो लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ सकता है, लेकिन एक बार में केवल एक ही सीट पर कब्जा कर सकता है। 

नियमों के मुताबिक, उम्मीदवार के पास नतीजों की घोषणा की तारीख से दो हफ्ते का समय होता है कि वह कौन सी सीट बरकरार रखना चाहता है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए गए थे, जिसका मतलब है कि राहुल गांधी को अगले मंगलवार यानी 18 जून से पहले अपना अंतिम फैसला सुनाना होगा। 

2019 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने अमेठी और वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वायनाड से हार गए थे। 2024 के चुनावों में एक बार फिर दो सीटों पर चुनाव लड़ते हुए गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों जगहों से बड़े अंतर से जीत हासिल की। ​​हालांकि, वायनाड में जीत का अंतर 2019 के मुकाबले कम रहा।

टॅग्स :राहुल गांधीवायनाडरायबरेलीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल