लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha elections: 10 सीट जदयू के कारण हारे, बीजेपी को वोट ट्रांसफर नहीं, उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा को दी चेतावनी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2024 17:43 IST

Bihar Lok Sabha elections: बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा को इस बार महज 12 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Lok Sabha elections: चुनाव परिणाम की समीक्षा अति आवश्यक है।Bihar Lok Sabha elections: फीडबैक लेना शुरू कर दिया गया है।Bihar Lok Sabha elections: 6 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है।

पटनाः लोकसभा चुनाव में दस सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की हुई हार को लेकर भाजपा जो तर्क दे रही है और एनडीए के सहयोगी दलों पर निशाना साध रही है, वह तर्क राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख और काराकाट से एनडीए प्रत्याशी रहे उपेन्द्र कुशवाहा को रास नहीं आया है। उन्होंने गुरुवार को इसको लेकर भाजपा को सधे शब्दों में बड़ी नसीहत दे डाली। कुशवाहा ने कहा है कि जो बातें भाजपा के तरफ से कही गई है। जिसमें यह कहा गया है कि जदयू का वोट भाजपा को नहीं मिला। यह मीडिया में नहीं आनी चाहिए इससे काफी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से करबद्ध निवेदन है कि ऐसी खबरों को पब्लिक डोमेन में जाने से रोकें-बचें क्योंकि इस तरह की खबरें हमारे आपस में कटुता बना-बढ़ा सकती है। आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति को जन्म दे सकती है।

चुनाव परिणाम की समीक्षा अति आवश्यक है। परन्तु यह हमारा (एनडीए का) आंतरिक मामला है। इसका मकसद हमारी कमियां ढूंढ कर मिलजुलकर उसको दूर करना है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव की फुलप्रूफ रणनीति बनायी जा सके। इसके आगे कुशवाहा ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर चर्चा हमारे मूल मकसद को ध्वस्त कर सकती है।

उधर, विरोधी आग में घी डालने के लिए तो बैठा है ही। अतः हम सबको गंभीर होकर अर्जुन की तरह बिहार को फिर से 2005 के पहले वाली स्थिति में ले जाने से रोकने के लिए पुनः एनडीए सरकार की स्थापना के अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा को इस बार महज 12 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

इसके बाद अब पार्टी की तरफ से फीडबैक लेना शुरू कर दिया गया है। इस दौरान कई विस्तारकों ने प्रदेश अध्यक्ष से चुनाव को लेकर अपने अनुभव साझा किये हैं। इसके बाद जो मुद्दा सबसे प्रमुख रूप से निकलकर सामने आया है, उसमें कहा गया है कि भाजपा के नेता को जदयू का वोट नहीं मिला है। इसके बाद अब इस मामले में एनडीए के अंदर ही घमासान होने के कयास लगाए जाने लगे हैं। दरअसल, मगध और शाहाबाद में एनडीए को बड़ा झटका लगा और 6 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल