लाइव न्यूज़ :

सनी लियोन करने वाली थीं इंजीनियरिंग कॉलेज में डांस, केरल यूनिवर्सिटी ने वीसी ने इजाजत देने से किया इनकार: रिपोर्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 13, 2024 10:37 IST

केरल विश्वविद्यालय के कुलपति ने बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के नृत्य प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल यूनिवर्सिटी के वीसी ने सनी लियोन के डांस की अनुमति देने से इनकार कर दिया हैसनी लियोन का डांस 5 जुलाई को तिरुवनंतपुरम के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में होना थाकेरल यूनिवर्सिटी के वीसी डॉक्टर मोहनन कुन्नूमल ने कॉलेज प्रशासन को सख्त लहजे में मना किया

तिरुवनंतपुरम:केरल विश्वविद्यालय के कुलपति ने बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के नृत्य प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। मलयालम मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार सनी लियोन का यह शो 5 जुलाई को सूबे की राजधानी तिरुवनंतपुरम में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग परिसर में होने वाला था।

मनोरमा और मातृभूमि की रिपोर्ट के अनुसार केरल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर मोहनन कुन्नूमल ने रजिस्ट्रार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कॉलेज विश्वविद्यालय कार्यक्रम सूची में लियोन के शो को शामिल न करे।

पिछले साल नवंबर में, केरल के एर्नाकुलम जिले में कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (कुसैट) में एक संगीत कार्यक्रम में भगदड़ जैसी स्थिति में चार छात्रों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए।

मालूम हो कि सनी लियोनी कई फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री काम कर चुकी हैं। लेकिन उनकी शुरुआती पहचान एक पोर्न स्टार के तौर पर थी। साल 2010 में उन्हें दुनिया की सबसे चर्चित पोर्न स्टार की लिस्ट में टॉप 12 में रखा गया।

इसी कारण से उन्हें भारतीय टीवी इतिहास के सबसे सफल रिया‌लिटी शो बिग बॉस के लिए चुना गया। बिग बॉस में आने के बाद वो फिर उलटकर पोर्न इंडट्री जगत में वापस नहीं गईं। बकौल सनी लियोनी की फिल्मों में काम करने की चाहत ने ही उन्हें एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में ढकेल दिया था। लेकिन एक समय के बाद वे इंडस्ट्री से बाहर आना चाहती थीं।

सनी लियोनी का जन्‍म सार्निया, ओंटेरियो, कनाडा में एक सिख पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता दिल्‍ली और मां हिमाचल प्रदेश से हैं। बाद में दोनों कनाडा में बस गए। लेकिन दोनों ही भारतीय खयालात के थे। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई-लिखाई कैथलिक स्‍कूल में कराई। सनी लियोनी बचपन से बेहद खूबसूरत हैं। उनके परिवार वालों को डर था कि पब्लिक स्‍कूल में जाना सनी लियोनी के लिए सुरक्षित नहीं है। ऐसा इसलिए कि कनाडा में काफी खुलापन है। हिन्दुस्तानियों के वह असभ्य माना जाता है।

टॅग्स :सनी लियोनकेरलUniversityतिरुवनंतपुरम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...