लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आशंका के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में जुटा अमेरिका

By भाषा | Updated: November 20, 2021 13:18 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 नवंबर (एपी) यूक्रेन के निकट रूसी बलों की बढ़ती तैनाती के कारण अमेरिकी प्रशासन एक ऐसी पेचीदा स्थिति में फंस गया है, जहां वह यह तय नहीं पा रहा है कि अमेरिका रूस को रोकने के लिए किस प्रकार प्रतिक्रिया करे।

रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसद दबाव बना रहे हैं कि अमेरिका यूक्रेन के लिए सैन्य सहयोग बढ़ाए। इससे इस बात का खतरा पैदा होता है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन केवल शक्ति प्रदर्शन तक सीमित न रहकर पूर्ण संघर्ष की ओर कदम बढ़ा सकते हैं, जिससे यूक्रेन को और भी अधिक नुकसान होगा और यूरोप में ऊर्जा संकट पैदा होने की आशंका होगी।

इसके विपरीत यदि अमेरिका कमजोर प्रतिक्रिया देता है, तो उसके भी अपने जोखिम हैं। इससे पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ और आक्रामक कदम उठाने का साहस मिल जाएगा तथा वह उसके और अधिक क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है। ऐसे समय में राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए एक बड़ा राजनीतिक नुकसान होगा, जब उनकी लोकप्रियता में कमी आ रही है।

यदि अमेरिका को यह समझ आ जाए कि पुतिन क्या हासिल करना चाहते हैं और बलों की तैनाती बढ़ाने का उनका मकसद क्या है, तो बाइडन प्रशासन के लिए सही संतुलन बैठाना सरल होगा। शीर्ष अधिकारी इस बात को स्वीकार करते हैं कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है।

रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बुधवार को कहा, ‘‘हमें नहीं पता कि पुतिन क्या चाहते हैं।’’ इससे एक सप्ताह पहले विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि अमेरिका को रूस की मंशा के बारे में नहीं पता लेकिन उसका अपने सैन्य हस्तक्षेप को सही ठहराने के लिए सीमा पर उकसावे को बढ़ावा देने का इतिहास रहा है।

प्रतिनिधि सभा के सदस्य माइक क्विग्ले ने कहा कि पुतिन की मंशा की बेहतर समझ होना अहम है, ताकि ‘‘बड़े युद्ध शुरू करने वाली गलतियां करने से बचा जा सके’’।

गौरतलब है कि यूक्रेन ने शिकायत की थी कि रूस ने उसकी सीमा के नजदीक युद्धाभ्यास करने के बाद हजारों की संख्या में सैनिकों की तैनाती कायम रखी है ताकि वह उस पर और दबाव बना सके। रूस ने 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को अपने देश में मिला लिया था और पूर्वी यूक्रेन में उभरे अलगावादी उग्रवाद को समर्थन दिया था। इन विद्रोहियों और यूक्रेन के बीच जारी संषर्घ में करीब 14,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि करीब 90 हजार रूसी सैनिक, विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित पूर्वी यूक्रेन से लगती सीमा के करीब तैनात हैं। सैन्य तैनाती की बढ़ोतरी एक और रूसी हमले की आशंका पैदा करती है।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की ने बृहस्पतिवार को कहा था कि रूस तब तक यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा, जब तक कि उसे ऐसा करने के लिए पड़ोसी या किसी और द्वारा उकसाया नहीं जाता। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन से कई खतरों और काला सागर में अमेरिकी युद्धपोतों की उकसावे वाली कार्रवाई का हवाला दिया था।

नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने शुक्रवार को कहा कि गठबंधन यूक्रेन की सीमा पर रूसी सेना की तैनाती ‘‘असामान्य रूप से’’ बढ़ते देख रहा है और मॉस्को ने अतीत में भी पड़ोसी देशों में हस्तक्षेप करने के लिए इसी प्रकार ताकत का इस्तेमाल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा