लाइव न्यूज़ :

अफ्रीका सीडीसी ने टीकाकरण करा चुके यात्रियों को पृथकवास में रखने के ब्रिटेन के फैसले की निंदा की

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:44 IST

Open in App

लागोस (नाइजीरिया), 23 सितंबर (एपी) अफ्रीका रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के निदेशक डॉ.जॉन नेकेंगासोंग ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के उस फैसले की आलोचना की जिसके मुताबिक कुछ क्षेत्रों के यात्रियों को टीकाकरण कराने के बावजूद इंग्लैंड जाने पर पृथकवास में रहना होगा।

उन्होंने कहा कि अफ्रीका सीडीसी इस नीति की समीक्षा करने का आह्वान करता है जो ‘‘एकजुटता और सहयोग की भाषा’’ नहीं बोलती और महामारी को हराने में ‘अड़चन’ की तरह है।

ब्रिटेन ने जून 2022 तक टीके की 10 करोड़ खुराक दुनिया के विभिन्न देशों को देने का वादा किया है जिनमें से तीन करोड़ खुराक इस साल के अंत तक भेजी जाएंगी जिनमें नाइजीरिया भी शामिल है जिसे ब्रिटेन ने अगस्त महीने में 12 लाख खुराक बतौर दान दी है, लेकिन चार अक्टूबर से प्रभावी हो रही नयी ब्रिटिश नीति का अभिप्राय है कि पूर्ण टीकाकरण कराने के बावजूद उन्हें मान्यता नहीं मिलेगी। ब्रिटिश सरकार ने कुछ शर्तों के आधार पर कुछ निकायों की सूची तैयार की है जिनके टीकाकरण प्रमाणन को मान्यता दी गई है लेकिन इस सूची में एक भी अफ्रीकी निकाय शामिल नहीं है।

डॉ.नेकेंगासोंग ने बृहस्पतिवार को कहा,‘‘ अगर जिस भावना के साथ आपने हमें टीके भेजे हैं और उन्हीं टीकों को लेने वाले लोगों को आप मान्यता नहीं देते हैं तो यह हमारे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण संदेश होगा और हमारी आबादी में भ्रम की स्थिति पैदा करेगा।’’

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन द्वारा ‘‘पूरी तरह से भेदभाव आधारित सूची’’तैयार करना स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य है। अफ्रीका सीडीसी निदेशक ने नीति की आलोचना करते हुए कहा कि यह विज्ञान या सबूत पर आधारित नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप