लाइव न्यूज़ :

2026 World Cup berth: 85000 प्रशंसकों के सामने चिर प्रतिद्वंद्वी ब्राजील को 4-1 से पराजित कर जश्न मनाया, दक्षिण अमेरिका की पहली टीम अर्जेंटीना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2025 16:38 IST

World Cup qualifying: अर्जेंटीना ने चोटिल लियोनेल मेस्सी की अनुपस्थिति के बावजूद मंगलवार को मोनुमेंटल डी नुनेज़ स्टेडियम में 85,000 प्रशंसकों के सामने ब्राजील को 4-1 से पराजित करके विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का जश्न मनाया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल जनवरी में पदभार संभाला था।इक्वाडोर से केवल दो अंक पीछे है।इक्वाडोर को चिली ने गोल रहित ड्रॉ पर रोका।

World Cup qualifying: अर्जेंटीना के लिए मंगलवार का दिन विशेष रहा। उसकी टीम ने पहले अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया और फिर अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ब्राजील को 4–1 से करारी शिकस्त देकर जोरदार अंदाज में इसका जश्न मनाया। मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने ब्राजील के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर उतरने से पहले ही बोलीविया और उरुग्वे के मैच के ड्रॉ छूटने से विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर दी थी। बोलीविया के उरुग्वे को हराने में असफल रहने का मतलब था कि अर्जेंटीना 2026 में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली दक्षिण अमेरिका की पहली टीम बन गई। एल ऑल्टो में उरुग्वे और बोलीविया का मैच गोल रहित ड्रॉ छूटने के बाद अर्जेंटीना ने चोटिल लियोनेल मेस्सी की अनुपस्थिति के बावजूद मंगलवार को मोनुमेंटल डी नुनेज़ स्टेडियम में 85,000 प्रशंसकों के सामने ब्राजील को 4-1 से पराजित करके विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का जश्न मनाया।

दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाइंग इतिहास में ब्राजील की सबसे बुरी हार ने कोच डोरिवल जूनियर पर दबाव बढ़ा दिया, जिन्होंने पिछले साल जनवरी में पदभार संभाला था। ब्राज़ील दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग में 21 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वह शीर्ष पर काबिज अर्जेंटीना से 10 अंक जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद इक्वाडोर से केवल दो अंक पीछे है।

इक्वाडोर को चिली ने गोल रहित ड्रॉ पर रोका। तीसरे स्थान पर काबिज उरुग्वे और पांचवें स्थान पर काबिज पराग्वे के भी 21 अंक हैं और कोलंबिया उनसे एक अंक पीछे छठे स्थान पर है। वेनेजुएला के 15 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है। वेनेजुएला ने नौवें स्थान पर मौजूद पेरू पर 1-0 की जीत हासिल की।

दक्षिण अमेरिका क्वालीफाइंग में शीर्ष पर रहने वाली छह टीम विश्व कप के लिए सीधा क्वालीफाई करेंगी जबकि सातवें स्थान की टीम अंतरराष्ट्रीय प्लेऑफ में खेलेगी। अर्जेंटीना ने ब्राजील के खिलाफ मैच में शुरू से अपना दबदबा बनाए रखा। यह पहला अवसर है जबकि अर्जेंटीना ने विश्व कप क्वालीफाइंग में ब्राजील के खिलाफ दोनों मैच जीते।

अर्जेंटीना ने केवल 12 मिनट के अंदर ही दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी। उसकी तरफ से जूलियन अल्वारेज़ ने चौथे मिनट में पहला गोल किया। इसके आठ मिनट बाद एंज़ो फर्नांडीज ने उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। ब्राजील की तरफ से मैथियस कुन्हा ने 26वें मिनट में गोल किया लेकिन इसके 11 मिनट बाद एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने अर्जेंटीना को 3-1 से आगे कर दिया। अर्जेंटीना की तरफ से चौथा गोल गिउलिआनो शिमोन ने 71वें मिनट में किया।

टॅग्स :फीफा विश्व कपBrazilलियोनेल मेसीLionel Messi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल