लाइव न्यूज़ :

सरायकेला-खरसावांः सिर्फ महिलाओं का मेला, बाबा गर्भेश्वर की पूजा करने से लड़कियों को मिलते हैं सुयोग्य वर?, मेल नहीं कर सकते प्रवेश

By एस पी सिन्हा | Updated: January 18, 2026 17:09 IST

कई महिलाएं सुंदर माहौल के बीच खाना बनाते और खाते हुए दिखीं, जबकि कुछ घर का बना खाना लाई थीं। मेला में पहुंची महिलाओं ने शाकाहारी खाना खाया। यहां मांसाहारी भोजन करना प्रतिबंधित है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाएं पारंपरिक पिकनिक का आनंद लेती हैं।चट्टानों पर बैठकर अपने पसंदीदा पकवानों का मज़ा लिया। महिलाएं अलग-अलग ग्रुप में आई थीं।

रांचीः झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक ऐसी जगह है, जहां मकर संक्रांति के बाद पहले शनिवार को एक अजब- गजब मेला लगता है, जहां सिर्फ महिलाएं हिस्सा लेती है। मेले में पुरुषों का इस मेले में आना सख्त मना है। कहा जाता है कि यहां स्थित बाबा गर्भेश्वर की पूजा करने से लड़कियों को सुयोग्य वर मिलते हैं। यह जगह सरायकेला-खरसावां में खरकाई नदी के बीच में स्थित मिर्गी चिगरा है, जहां महिलाओं का मेला लगता है। इस मेले में न सिर्फ झारखंड की बल्कि पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी महिलाएं इस मेले में आती हैं। महिलाएं पारंपरिक पिकनिक का आनंद लेती हैं।

वे खरकाई नदी के बीच चट्टानों पर बैठकर अपने पसंदीदा पकवानों का मज़ा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाएं अलग-अलग ग्रुप में आई थीं। कई महिलाएं सुंदर माहौल के बीच खाना बनाते और खाते हुए दिखीं, जबकि कुछ घर का बना खाना लाई थीं। मेला में पहुंची महिलाओं ने शाकाहारी खाना खाया। यहां मांसाहारी भोजन करना प्रतिबंधित है।

मेला में लगाए गए अधिकांश दुकानदार भी महिलाएं ही थीं। शनिवार को सुबह से शाम तक बच्चों के साथ महिलाओं का मिर्गी चिगड़ा में आना-जाना लगा रहा। मेला में अपने बच्चों के साथ जाकर पिकनिक मनाती हैं। दिन भर आनंद उठाते हुए शाम को घर वापस लौट जाती हैं। यहां पहुंची महिलाएं पहले नदी के बीचों बीच स्थित बाबा गर्भेश्वर नाथ की पूजा-अर्चना की।

फिर मेला में घुमने के साथ साथ पारंपरिक भोजन का लुफ्त उठाया। बड़ी संख्या में बच्चे खरकई नदी के साफ पानी में डुबकी लगाते भी देखे गए। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे दिल से पूजा करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। स्थानीय किंवदंती के अनुसार, महाभारत में पांडव पुत्र के अज्ञातवास के समय यहां पहुंचे थे और विश्राम किया था।

पत्थरों पर उभरे उनके पैरों के निशान आज भी दिखाई देते हैं। क्षेत्र के बुजुर्ग बताते हैं कि महिला मेला में पुरुषों का प्रवेश हमेशा से प्रतिबंधित रहा है। हालांकि, वर्तमान में कुछ पुरुष भी मेला में दिखाई दे जाते हैं, लेकिन महिलाएं अभी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहती हैं। श्रद्धालु कन्या कुमारी साहू ने कहा कि ‘मिर्गी चिंगड़ा का मेला हमारी परंपरा से जुड़ा हुआ है।

पहले यहां हम बचपन से आते हैं। पहले बाबा की पूजा करते हैं और फिर पिकनिक का आनंद लेते हैं।’ वहीं, कल्पना दास का कहना है कि यह मेला हमारी ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा है और ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने की जरूरत है। स्थानीय महिलाएं मानती हैं कि बाबा गर्भेश्वर नाथ की पूजा करने से कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य वर प्राप्त होता है। यह मेला राज राजवाड़े के समय से चला आ रहा है। 

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल