लाइव न्यूज़ :

जस्टिस एस मुरलीधर का तबादला: पप्पू यादव का ट्वीट, आपके फैसले से सरकार हिल गई, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 17:17 IST

जस्टिस एस मुरलीधर का तबादला दिल्ली हाईकोर्ट से पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में कर दिया गया है. जस्टिस मुरलीधर ने दिल्ली हिंसा मामले में बुधवार को अहम सुनवाई की थी.

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा जस्टिस मुरलीधर के तबादले की सिफारिश 12 फरवरी को की गई थी, इस मामले में आदेश 26 फरवरी देर रात जारी हुआदिल्ली हिंसा में अब तक 35 लोगों की मौत हो गई है, करीब 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस एस मुरलीधर के तबादले पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने जस्टिस एस मुरलीधर के तबादले पर सवाल उठा दिया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि जस्टिस एस मुरलीधर द्वारा दिल्ली हिंसा पर दिल्ली पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाने के चलते उनका तबादला किया गया है।

पप्पू यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, मुरलीधर राव साहब को भी बधाई! आपके फैसले से सरकार हिल गयी। आपका आदेश लागू होता तो पूरी सरकार जेल में होती। कॉलेजियम की 12 फरवरी की सिफारिश पर कल आधी रात को आनन-फानन में आदेश जारी हुआ। कॉलेजियम ने तीन जज के तबादले की सिफारिश किया था, लेकिन सरकार ने सिर्फ मुरलीधर जी पर निर्णय लिया।

 

मुरलीधर राव साहब को भी बधाई! आपके फैसले से सरकार हिल गयी। आपका आदेश लागू होता तो पूरी सरकार जेल में होती।कॉलेजियम की 12 फरवरी की सिफारिश पर कल आधी रात को आनन-फानन में आदेश जारी हुआ। कॉलेजियम ने तीन जज के तबादले की सिफारिश किया था, लेकिन सरकार ने सिर्फ मुरलीधर जी पर निर्णय लिया। https://t.co/RASU8EZYaH— Sewak Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) February 27, 2020

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया था,  ''बहादुर जस्टिस लोया को याद कर रहा हूं कि जिनका तबादला नहीं किया गया था।''  

जानें दिल्ली हिंसा के सुनवाई के दौरान क्या कहा जस्टिस मुरलीधर ने

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बुधवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस एस मुरलीधर की बेंच ने भड़काऊ भाषण देने बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का वीडियो चार बार कोर्ट रूम में चलाया। अदालत ने भड़काऊ भाषण देने वालों नेताओं के खिलाफ जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इसके बाद खबर आई कि जस्टिस एस मुरलीधर इस केस की सुनवाई नहीं करेंगे और उनका तबादला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में कर दिया गया है। इस बाबत तबादले का आदेश बुधवार देर रात जारी हुआ।

विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाने पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार (27 फरवरी) को कहा कि दिल्ली  जस्टिस एस मुरलीधर का तबादला सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद किया गया। रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर नियमित स्थानांतरण पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

 

टॅग्स :पप्पू यादवदिल्ली हिंसान्यायमूर्ति डॉ.एस. मुरलीधरदिल्ली हाईकोर्टराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो