लाइव न्यूज़ :

नोएडा: पालतू कुत्ते ने महिला को बनाया शिकार, मालिक ने धमकी देते हुए कहा, "पुलिस के पास जाओ, जो कर सकती है कर लो"

By आकाश चौरसिया | Updated: November 26, 2023 15:00 IST

नोएडा के सेक्टर-46 की गार्डन ग्लोरी सोसाइटी में एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला डॉक्टर के चेहरे पर पालतू कुत्ते ने काट लिया और इस कारण उन्हें टाके तक लगवाने पड़ गए और मालिक ने तो बिना डरे उलटा महिला को धमकी दे डाली।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में एक बार फिर से कुत्ते ने किया हमलाइस बार डॉक्टर महिला बनी शिकारअस्पताल पहुंचने पर महिला को करवाना पड़ा इलाज

नई दिल्ली: नोएडा में कुत्तों को आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में कहीं कुत्ते बच्चों को काटते दिखे रहे हैं, तो कहीं बड़े-बुजुर्ग उनका शिकार बन रहे हैं। उनका हमला इतना खतरनाक हो चला कि लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान तक गंवा दे रहे हैं। 

ऐसा ही मामला नोएडा सेक्टर-46 की गार्डन ग्लोरी सोसाइटी में सामने आया है, जहां एक महिला डॉक्टर के चेहरे पर पालतू कुत्ते ने काट लिया और इस कारण उन्हें टाके तक लगवाने पड़े मालिक ने तो बिना डरे उलटा महिला को धमकी दे डाली। महिला डॉक्टर की पहचान डॉक्टर अनवीता विनीत के रूप में हुई है, जो दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में काम करती है। नोएडा सेक्टर-46 की गार्डन ग्लौरी सोसाइटी पुलिस थाने 39 क्षेत्र में आती है। 

छठ पूजा के लिए गईं थी डॉक्टरवह छठ पूजा के लिए नोएडा की सोसायटी में अपनी मौसी के घर गई थी। महिला पर कुत्ते ने उस वक्त हमला किया, जब वह पूजा करने के बाद अपनी मौसी के साथ फ्लैट पर जा रही थी। कुत्ते ने उन पर बेरहमी से हमला किया और उनके चेहरे पर काट लिया। महिला ने तुरंत कैब ली और फिर सफदरजंग अस्पताल का रुख किया, जहां उन्हें टांके लगाए गएं। रिपोर्ट की मानें तो महिला की शादी साल 2025 में होनी थी। 

महिला डॉक्टर ने दावा किया है कि कुत्ते के मालिक ने कुत्ते के गले पर लगी बेल्ट भी काफी बड़ी थी और इस कारण उसे समय मिला, इस दौरान उसने हमला कर दिया। महिला ने कुत्ते के मालिक पर शिकायत दर्ज कराई और कहा कि वो लगातार उन्हें धमका रहा था। मालिक ने धमकी देते हुए कहा, "पुलिस के पास जाओ, जो कर सकती है कर लो"

उनकी लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं होने पर राज्य सरकार को इन पालतू जानवरों के मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सरकार को ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। ऐसे पालतू पशु मालिकों के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत है। वर्तमान में, पालतू जानवर के मालिक की लापरवाही के कारण किसी को चोट लगने पर 10,000 रुपये का जुर्माना है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए और पीड़ित के इलाज का खर्च भी पालतू कुत्ते के मालिक द्वारा वहन किया जाता है।

टॅग्स :नॉएडाNoida Authorityनोएडा समाचारnoida newsNCR
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो