लाइव न्यूज़ :

एमपीः हा‌थ जोड़ते टोलकर्मी को पीटते हुए बीजेपी के पूर्व प्रदेशध्यक्ष का वीडियो वायरल

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 6, 2018 11:30 IST

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने टोलकर्मी को पीटा। पूरनखेड़ी पर परिचय पूछने पर तल्ख हुए नंदकुमार चौहान।

Open in App

बदरवास, 6 अक्टूबरः भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने शुक्रवार की शाम पूरनखेड़ी टोल नाके पर तैनात कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं चौहान उस कर्मचारी को पीटते हुए टोल नाके के ऑफिस तक पहुंच गए। चौहान के साथ उनके गार्ड ने भी कर्मचारी को इतना पीटा कि एक कर्मचारी को अस्पताल तक भेजा गया। चौहान शिवपुरी में प्रस्तावित अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों की बैठक लेने के बाद गुना में आयोजित एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे।

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आगामी 9 अक्टूबर को शिवपुरी, गुना व ग्वालियर में कार्यक्रम है, जिसकी तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान आज शिवपुरी आए थे और बैठक लेने के बाद वे शाम साढ़े पांच बजे जब पूरनखेड़ी टोल नाके पर पहुंचे, तो उनके वाहन को रोक लिया गया। जब चौहान ने बताया कि मैं सांसद हूं तो टोल नाके पर मौजूद कर्मचारी श्याम दीक्षित ने यह पूछ लिया कि आप कहां से सांसद हैं?। यह सुनते ही नंदकुमार चौहान का पारा चढ़ गया और उन्होंने अपने गार्ड के साथ वाहन से उतरकर श्याम दीक्षित को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उक्त कर्मचारी को पीटते हुए चौहान व उनका गार्ड उसे टोल नाके के ऑफिस में भी ले गए।

बताते हैं कि नंदकुमार चौहान से पहले प्रभात झा की गाड़ी भी निकली, जिसे टोल नाके पर नहीं रोका गया। चूंकि चौहान को गुना में तैयारियों की बैठक लेने जाना था, लेकिन टोल नाके पर रोके जाने से वो लेट हो रहे थे। इस बीच टोल नाके पर तैनात कर्मचारी ने जब उनसे पूछताछ की तो वे और भी अधिक नाराज हो गए। मारपीट करने के बाद चौहान गुना के लिए रवाना हो गए।

टॅग्स :वायरल कंटेंटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल