लाइव न्यूज़ :

मेरठः 26 वर्षीय बहन ने 18 पालतू कुत्तों का खाना नहीं खिलाया, नाराज भाई ने गोली मारकर ली जान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 15, 2020 21:15 IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में कैलाश वाटिका में भाई ने बहन को गोली मारकर जान ले ली। बहन ने डॉग को खाना नहीं बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।आरोपी आशीष (27) थाना भावनपुर क्षेत्र के कैलाश वाटिका का निवासी है।

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में भाई ने बहन की हत्या कर दी। बहन का कसूर इतना था कि उसने पालतू कुत्तों को खाना नहीं बनाया। नाराज भाई ने गोली मारकर जान ले ली।

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से सटी कैलाश वाटिका में सोमवार रात को युवक ने पालतू कुत्तों का खाना नहीं बनाने से नाराज होकर अपनी 26 वर्षीय बहन की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

भावनपुर थाने के निरीक्षक रघुराज सिंह के अनुसार, आरोपी आशीष (27) थाना भावनपुर क्षेत्र के कैलाश वाटिका का निवासी है। घटना के समय आशीष और उसकी बहन पारुल ही घर पर थे जबकि बड़ा भाई योगेंद्र किसी काम से दिल्ली गया हुआ था। मां कहीं पड़ोस में गई हुई थी। उन्होंने बताया कि आशीष कुत्तों का व्यापार करता है।

उसने करीब 18 कुत्ते पाल रखे हैं। देर शाम आशीष ने बहन पारुल को इनके लिए खाना बनाने को कहा। पुलिस के मुताबिक, इससे इंकार करने पर आशीष ने सोमवार रात करीब आठ बजे तमंचे से पारुल के सिर पर पीछे से गोली मारी, फिर एक गोली सीने में मारकर फरार हो गया।

सूचना पर भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात आरोपी आशीष को दबोच लिया गया। रात को ही योगेंद्र भी मेरठ पहुंच गए। देर रात आशीष के खिलाफ योगेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

टॅग्स :क्राइमयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशहत्याकांडmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी