लाइव न्यूज़ :

Viral Video: बुजुर्ग को मौत के मुंह से खींच लाया जीआरपी जवान, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: November 23, 2023 16:52 IST

Viral Video Gujarat: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक जीआरपी जवान की मुस्तैदी ने एक बुजुर्ग को ट्रेन से कूचलने से बचा लिया। जीआरपी जवान की बहादुरी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर पसंद की जा रही है। यहां बताते चले कि वीडियो गुजरात के वापी स्टेशन का है।

Open in App
ठळक मुद्देGujarat GRP जवान ने बचाई बुजुर्ग की जान, वीडियो हुई वायरल Vapi Station: प्लेटफॉर्म पार करने के दौरान ट्रेन की आवाज से घबराकर ट्रैक पर गिरा बुजुर्गViral Video: वायरल वीडियो पर लोगों के आए कमेंट, यूजर बोले, गर्व है जवान पर

Viral  Video  Gujarat:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक जीआरपी जवान की मुस्तैदी ने एक बुजुर्ग को ट्रेन से कूचलने से बचा लिया। जीआरपी जवान की बहादुरी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर पसंद की जा रही है। यहां बताते चले कि वीडियो गुजरात के वापी स्टेशन का है। जहां एक जीआरपी जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग की जान बचा ली।

यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में देखने में मिल रहा है कि बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास कर रहा है और इसी दौरान वह गिर जाते हैं। इधर सामने से सूरत-बांद्रा इंटरसिटी ट्रेन आ रही होती है। इधर जीआरपी जवान ने जैसे ही देखा ही बुजुर्ग फंस गए हैं। उन्हें बचाने के लिए वह रेल की पटरियों पर कूद जाते हैं और बुजुर्ग को सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर पहुंचा देते हैं। बुजुर्ग की जान बचाने वाले जीआरपी जवान का नाम वीराभाई हैं।

ट्रेन को देखकर घबरा जाता है बुजुर्ग

आमतौर पर रेलवे स्टेशनों पर रेलवे की ओर से बार बार घोषणा की जाती है कि यात्री प्लेटफॉर्म पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करे। लेकिन, अकसर देख जाता है कि रेलवे के नियमों की अवहेलना की जाती है। इस वीडियो में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बुजुर्ग फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल नहीं करता है। इधर जैसे ही वह ट्रैक पर उतरता है, सामने से आ रही ट्रेन की आवाज से घबरा कर गिर जाता है।

जीआरपी कर्मी प्लेटफॉर्म से छलांग लगाकर बुजुर्ग व्यक्ति की ओर दौड़ते हैं। ट्रेन कुछ मीटर दूर थी तभी वह उस आदमी को पकड़कर पटरी से दूर खींच लेता है। इसी के साथ ही एक बड़ा हादसा होते होते टल जाता है। लोगों को ट्रैक पार करने के खिलाफ चेतावनी देने और जुर्माने के बावजूद, रेलवे इस प्रथा पर लगाम लगाने में विफल रहा है। 

टॅग्स :गुजरातRailwaysवायरल वीडियोसोशल मीडियागुजरात सीएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO