लाइव न्यूज़ :

चीन के अस्पतालों में मरीज़ों की मदद के लिए रोबोट तैनात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2020 11:46 IST

Open in App
 घातक कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण चीन में 143 और लोगों की मौत होने के साथ ही इससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,631 हो गई है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि इस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में शुक्रवार को 2,420 नए मामले सामने आए और 139 लोगों की मौत हो गई.  आयोग ने बताया कि इसके अलावा हेनान में दो और बीजिंग एवं चोंगक्विंग में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई . चीन में इस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 67,535 हो गई है.  लेकिन एक राहत वाली बात भी है. चीन सरकार का कहना हुबेई प्रांत को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार कम हो रहा है. चीन में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कम्प्युटिंग जैसी डिजिटल तकनीकों की मदद लिए जाने की अपील की.  वुहान के अस्पतालों में राहत सामग्री  पहुंचाने और दूसरों कामों में मदद के लिए रोबोट तैनात किए गए हैं. चीन ने कोरोना से जारी जंग में भारत की मदद के लिए थैंक यू कहा है. चीन ने कोरोना वायरस से लड़ने  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहायता और सहयोग की पेशकश तारीफ की. चीन का बयान ऐसे समय में आया है जब विदेश मंत्रालय ने उन 33 देशों की सूची जारी की है जिन्होंने इस महामारी से मुकाबले के लिए बीजिंग की मदद की है.  चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय बिरादरी खासकर विकासशील देशों का सहयोग और मित्रतापूर्ण मदद के लिए स्वागत करता है और उन्हें धन्यवाद देता है. गेंग ने कहा कि 14 फरवरी, 12 बजे तक कुल 33 देशों और चार अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने चीन को चिकित्सा संबंधी आपूर्ति की है.  उन्होंने उन देशों का भी जिक्र किया जिन्होंने सहायता की पेशकश की.  गेंग ने कहा कि चीन इस महामारी का मुकाबला करने में उसे भारत द्वारा की गयी मदद की पेशकश की सराहना करता है.  नौ फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को चिठ्ठी लिखी थी और कोरोना वायरस से लड़ने में भारत की ओर से मदद की पेशकश की थी.
टॅग्स :कोरोना वायरसचीनशी जिनपिंगमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

कारोबारभारत ने 30 सितंबर तक चीनी निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, घरेलू किल्लत रोकने के लिए भारत सरकार का बड़ा फैसला

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा