हीथ्रो से घाना के बीच उड़ान भरने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में कीड़े देखे जाने के बाद क्रू ने उड़ान भरने से इंकार कर दिया। इस घटना के बाद विमान को सेवा से हटाकर ट्रीटमैंट के लिए ले जाया गया है।कैबिन क्रू ने टेकऑफ के कुछ समय पहले ही विमान के उड़ान भरने से इंकार कर दिया। सूत्रों ने बताया कि कैबिन में कीड़े दिख रहे थे। कैबिन क्रूने अपनी आंखों से सीटों पर रेंगने वाले कीड़ों को कैबिन में देखा। उन्होंने कहा कि यह स्थिति विमान पर काम करने के लिए अस्वीकार्य है। इसके बाद दूसरे विमान की व्यवस्था की गई लेकिन इससे निर्धारित समय पर होने वाली फ्लाइट लेट हो गई।जैसे ही अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई उन्होंने यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने की व्यवस्था की। हालांकि इसकी वजह से विमान अपने तय समय से 4 घंटे की देरी से उड़ान भर सका। यह पहली बार नहीं है कि उड़ान भरने से पहले विमान में बैडबग पाए गए हों। लास वेगास की उड़ानों पर बैडबग्स के मिलने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। ब्रिटिश एयरवेज में अक्सर यात्रा करने वाले यात्री ने बताया की वो लंदन से केपटाऊन तक की यात्रा के लिए बिजनैस क्लास में सवार थे। उन्होंने बताया कि केपटाऊन तक उड़ान के दौरान बग उनको लगातार काटता रहा।