googleNewsNext

New Year 2021 Celebration: New Zealand में हुआ 2021 का आगाज, जश्न शुरू| New Year 2021 Celebration

By गुणातीत ओझा | Published: December 31, 2020 09:23 PM2020-12-31T21:23:12+5:302020-12-31T21:24:08+5:30

नए साल का इंतजार सभी को था। 2020 में कोरोना से परेशान पूरी दुनिया नए साल से खुशहाली की उम्मीद लिए इंतजार में थी। भारत में भले ही रात के 12 बजे साल 2021 का आगमन होगा, लेकिन न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का आगाज हो गया है।

Happy New Year 2021
हो गया नए साल का आगाज देखें ये बिंदास नजारा

नए साल का इंतजार सभी को था। 2020 में कोरोना से परेशान पूरी दुनिया नए साल से खुशहाली की उम्मीद लिए इंतजार में थी। भारत में भले ही रात के 12 बजे साल 2021 का आगमन होगा, लेकिन न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का आगाज हो गया है। दुनिया के बाकि देशों को छोड़कर न्यूजीलैंड सबसे पहले नए साल का जश्न मना रहा है। कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) और अन्य परेशानियों को अलविदा कहकर सारी दुनिया नए साल (New Year 2021) से नई उम्मीद लगाए बैठी है। अब वक्त आ गया है जब 2020 को अलविदा कह दिया कह कर नए साल यानि 2021 का स्वागत किया जाए। आसा है कि यह नया साल सब कुछ सामान्य कर देगा। आइये तस्वीरों और वीडियो के जरिये आपको दिखाते हैं नववर्ष 2021 के जश्न के अलग-अलग रंग...

सबसे पहले इन देशों में मनाया जाएगा नया साल
दुनिया में सबसे पहले नया साल टोंगा (Tonga) , समोआ (Samoa) और किरिबाती (Kiribati) द्वीपों में मनाया जाता है। यहां भारतीय समय के अनुसार 31 दिसंबर की शाम ही करीब 3:30 बजे नया साल शुरू हो चुका है जिसके बाद न्यूजीलैंड फिर ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया में न्यू ईयर का आगाज होता है। बता दें कि भारतीय समय से शाम 4:30 बजे ही न्यूजीलैंड में नया साल आ जाता है। तो वहीं रूस में शाम 5:30 बजे नए साल की शुरूआत हो जाती है।

भारत के बाद पाकिस्तान (Pakistan) में नया साल सेलिब्रेट किया जाएगा। वहां आधे घंटे बाद रात 12:30 बजे नए साल का आगाजा किया जाएगा। एशिया में सबसे आखिर में ईरान (Iran), ईराक (Iraq) और तुर्की (Turkey) में नया साल मनाया जाएगा। 

टॅग्स :न्यू ईयरNew Year