IPL 2024: रियान पराग कीर्तिमान बनाने से सिर्फ 59 रन दूर, यशस्वी जयसवाल और ऋषभ पंत के रिकॉर्ड निशाने पर

आईपीएल 2023 के 14 मैचों में, जयसवाल ने कुल 625 रन बनाए थे। पराग को शुक्रवार को जायसवाल को पीछे छोड़ने के लिए और नंबर 1 स्थान हासिल करने के लिए 59 और रनों की जरूरत है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 24, 2024 12:24 PM2024-05-24T12:24:15+5:302024-05-24T12:25:54+5:30

IPL 2024 Riyan Parag Close Most runs by an uncapped batter in an IPL season Yashasvi Jaiswal | IPL 2024: रियान पराग कीर्तिमान बनाने से सिर्फ 59 रन दूर, यशस्वी जयसवाल और ऋषभ पंत के रिकॉर्ड निशाने पर

रियान पराग के पास इतिहास रचने का मौका

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 2024 का दूसरा क्वालिफायर मैच आज खेला जाएगारियान पराग के पास इतिहास रचने का मौका होगाअब तक खेले 15 मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से 567 रन बना चुके हैं

IPL 2024:  राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का दूसरा क्वालिफायर मैच आज खेला जाएगा। शुक्रवार रात एमए चिदंबरम स्टेडियम में जीतने वाली टीम  फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। इस मैच में राजस्थान के बल्लेबाज रियान पराग के पास इतिहास रचने का मौका होगा। रियान पराग अब तक खेले 15 मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से 567 रन बना चुके हैं। वह एक खास कीर्तिमान बनाने से सिर्फ 59 रन दूर हैं।

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग का जलवा रहा है। वह 567 रनों के साथ इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में तीसरे नंबर पर हैं।  शुक्रवार (24 मई) को आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर मैच के दौरान अगर वह 59 रन बना लेते हैं तो एक अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में वह अपने आरआर टीम के साथी यशस्वी जयसवाल को पीछे छोड़ेंगे। 

आईपीएल 2023 के 14 मैचों में, जयसवाल ने कुल 625 रन बनाए थे। पराग को शुक्रवार को जायसवाल को पीछे छोड़ने के लिए और नंबर 1 स्थान हासिल करने के लिए 59 और रनों की जरूरत है। जयसवाल से पहले किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम था। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए आईपीएल 2008 के 11 मैचों में 616 रन बनाए थे।

एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन

625 - यशस्वी जयसवाल (राजस्थान रॉयल्स, 2023)
616 - शॉन मार्श (पंजाब किंग्स, 2008)
567 - रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स, 2024)
516 - इशान किशन (मुंबई इंडियंस, 2020)
512 - सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस, 2018)

ऋषभ पंत का रिकॉर्ड भी निशाने पर

पराग के पास किसी एक आईपीएल सीज़न में नंबर 4 या उससे नीचे के बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने के ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका होगा। उन्हें आईपीएल 2018 में पंत के 579 रनों से आगे निकलने के लिए 13 रनों की जरूरत है। अगर, शुक्रवार को पराग कम से कम 33 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह जोस बटलर और जायसवाल के बाद आरआर के लिए एक आईपीएल सीजन में 600 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। बटलर ने आईपीएल 2022 के 17 मैचों में 863 रन बनाए, जबकि जयसवाल ने आईपीएल 2023 के 14 मैचों में कुल 625 रन बनाए।

Open in app