दिल्ली पुलिस के जवानों , अधिकारियों से आज आप पूछेंगे हाउ इज द जोश तो व वो कहेंगे लो सर. इसी लो जोश और गिरे मोराल के साथ दिल्ली पुलिस खुद डरी हुई है. जिन लोगों पर दिल्ली की सुरक्षा का जिम्मा है वो खुद सिक्योरिटी मांग रहे हैं. ये दिल्ली पुलिस हैं, अपनी जान की सलामती के लिए दिल्ली पुलिस के जवान और अधिकारी अपने ही दिल्ली पुलिस के हेडक्वार्टर के सामने धरना देने को मजबूर है