लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी को मिल गई बिहार की गद्दी! ट्रेंड कर रहा 'CM ऑफ बिहार'

By गुणातीत ओझा | Published: November 09, 2020 9:35 PM

Open in App
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे कल 10 नवंबर को आने वाले हैं। लेकिन महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव आज से ही सोशल मीडिया पर ' CM ऑफ बिहार' के नाम से ट्रेंड करने लगे हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव का आज 31वां जन्मदिन है और कल बिहार चुनाव की मतगणना है। ऐसे में तेजस्वी समर्थक आज से ही उन्हें राज्य का सीएम बताने में लग गए हैं। वैसे एग्जिट पोल के अनुमानों की मानें तो बिहार में महागठबंधन सरकार के वापसी की भविष्यवाणी पहले ही की जा चुकी है। सभी एग्जिट पोल के नतीजों ने बिहार में महागठबंधन को जीतता दिखाया है।अगर कल यह सच साबित हुआ तो इसमें कोई शक नहीं है कि बिहार की सत्ता पर एक बार फिर महागठबंधन का परचम लहराएगा। एक सत्य यह भी है कि महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। एग्जिट पोल के नतीजों के बाद जहां विपक्षी महागठबंधन के खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं एनडीए के खेमें में सन्नाटा छाया हुआ है। लेकिन एनडीए ने एग्जिट पोल के नतीजों को सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही जदयू के कई नेताओं का कहना है कि असली परिणाम 10 नवंबर को सभी को चौंका देगा।
टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना हाईकोर्ट ने रद्द किया 4638 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति का विज्ञापन, दिया नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने का आदेश

भारतBihar Crisis: 'जनता देगी नीतीश को जवाब', गठबंधन टूटने के बाद बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल

भारतबिहार विधानसभाः 243 विधायक, 123 पर गंभीर आपराधिक मामले, 81 प्रतिशत एमएलए करोड़पति, एआईएमआईएम के सभी विधायक पर मुकदमे

भारतबिहार विधानसभा उपचुनाव: महागठबंधन में फंसा पेंच पर एनडीए ने कर दिया उम्मीदवारों का ऐलान

भारतवेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: आपराधिक पृष्ठभूमि के नेताओं पर लगाम

भारत अधिक खबरें

भारतHemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया, झारखंड के मुख्यमंत्री पद से दे चुके हैं इस्तीफा

भारतJharkhand: इस्तीफा सौंपने के बाद हेमंत सोरेन अपने आवास पहुंचे, रांची के प्रमुख इलाकों में निषेधाज्ञा लागू

भारतHemant Soren resigns: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दिया, चंपई सोरेन होंगे अगले सीएम

भारतसंसद सुरक्षा चूक मामला: आरोपियों ने विपक्षी दलों से संबंध स्वीकारने के लिए प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया

भारतHemant Soren News Live: शिबू सोरेन परिवार में कलह!, झामुमो सुप्रीमो की बड़ी बहू सीता ने कहा- कल्पना को मुख्यमंत्री बनाने के किसी भी कदम का विरोध करेंगी