Rahat Indori Death News: नहीं रहे मशहूर शायर राहत इंदौरी, Corona से थे संक्रमित | Lokmat Hindi
By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 11, 2020 18:43 IST2020-08-11T18:43:02+5:302020-08-11T18:43:02+5:30
मशहूर शायर और कवि राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। राहत इंदौरी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। मिल रही जानकारी के मुताबिक, एक के बाद एक करीब तीन बार राहत इंदौरी को आज हार्ट अटैक आया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टर ने बताया कि उन्हें 60% निमोनिया था। बता दें कि इलाज के लिए 70 वर्षीय राहत इंदौरी इंदौर के कोविड-19 अस्पताल ऑरबिंदो में भर्ती थे। डॉक्टरों की सलाह पर राहत इंदौरी को अस्पताल में एडमिट किया गया था।

















