लाइव न्यूज़ :

मायावती सर्वसम्मति से एक बार फिर बनी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, CEC में हुआ फैसला

By आकाश चौरसिया | Updated: August 27, 2024 16:01 IST

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में फिर से एक बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, देश भर से चुने प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती एक बार फिर बनी बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्षराष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदाधिकारियों ने लिया फैसला हालांकि, अब पार्टी के संगठन में हो सकता है बदलाव

Uttar Pradesh: राजधानी लखनऊ में आयोजित बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से एक बार फिर मायावती को अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसकी जानकारी पार्टी ने मंगलवार को मीडिया को दी। पार्टी की ओर से कहा गया कि यह निर्णय बसपा केंद्रीय कार्यकारी समिति (सीईसी) और वरिष्ठ राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों, राज्य इकाइयों, देश भर से चुने गए प्रतिनिधियों की एक मीटिंग में हिस्सा लेते हुए उनके नाम पर मुहर लगाई। गौरतलब है कि मायावती उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।   

मायावती को बसपा संस्थापक कांशीराम ने दो दशक पहले उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया था, जिसके बाद से उनका ये कारवा जारी है। फिलहाल पार्टी का वोटबैंक घटा और संगठन भी टूटा, जिससे पार्टी को अंदरूनी तौर पर बड़े झटके लगे और परिणामस्वरूप पार्टी विधानसभा और लोकसभा में एक भी सीट में कामयाब नहीं हो पाई थी। 

दूसरी तरफ मायावती के सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने के सवाल खड़ हो रहे थे, इस बीच उन्होंने ऐसी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा, मेरा राजनीति से सन्यास लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। जबसे पार्टी ने श्री आकाश आनन्द को मेरे ना रहने पर या अस्वस्थ विकट हालात में उसे बीएसपी के उत्तराधिकारी के रूप में आगे किया है तबसे जातिवादी मीडिया ऐसी फेक न्यूज प्रचारित कर रहा है जिससे लोग सावधान रहें।

टॅग्स :मायावतीBahujan Samaj Partyबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत