लाइव न्यूज़ :

रोपवे और स्कीइंग का लेना हो रोमांचक अनुभव तो इस गर्मी चले आएं 'औली' में

By मेघना वर्मा | Updated: April 11, 2018 15:50 IST

अल्पाइन स्कीइंग, नार्डिक स्कीइंग तथा टेलीमार्क स्कीइंग का आनंद लेने के लिए औली की बर्फीली ढलानें बेहतरीन हैं।

Open in App

उत्तराखंड की पावन धरती पर बसे खूबसूरत शहर औली दुनिया भर में स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध है। दुनिया भर से लोग हर साल गर्मियों में  स्कीइंग का मजा लेने यहां आते हैं। इन गर्मियों में आप भी किसी हिल स्टेशन जाने का मन बना रहे हैं तो औली एक खूबसूरत पर्यटन स्थल को अपना अगला डेस्टिनेशन चुन सकते हैं। यह जगह ओक धार वाली ढलानों और सब्ज़ शंकुधारी जंगलों के लिए जानी जाती है। औली का इतिहास 8वीं शताब्दी में पाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, गुरु आदि शंकराचार्य इस पवित्र स्थान पर आए थे। इस जगह को ’बुग्याल ’ भी कहा जाता है जिसका स्थानीय भाषा में अर्थ है 'घास का मैदान'। यहा से नंदा देवी, हाथी गौरी पर्वत, नीलकंठ व ऐरावत पर्वत का नजारा भी देखा जा सकता है।

आस्था का होता है संगम

औली की ओस की ढलानों पर चलते हुए पर्यटक नंदादेवी, मान पर्वत तथा कामत पर्वत शृंख्ला के अद्भुत नजारें देख सकते हैं। यात्री इन ढलानों से गुजरने पर सेब के बाग और हरेभरे देवदार के पेड़ भी देख सकते हैं। औली के पर्यटन स्थलों में नंदप्रयाग, अलकनंदा और नंदाकिनी नदियों के संगम पर स्थित है। हिंदू धर्म के लोगों के लिए इस संगम में डुबकी लगाना धार्मिक रूप से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। औली के इसी पावन धरती से केदारनाथ ओर बद्रीनाथ का प्रवेश द्वार है जहाँ से यात्री बर्फ से ढके पहाड़ों के सुंदर नज़ारों का आनंद ले सकते हैं। बद्रीनाथ, योगध्यानबद्री, आदिबद्री तथा वृद्धबद्री के बाद पाँच बद्री तीर्थों में से एक होने के कारण इस जगह का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। 

रोपवे और स्कीइंग का मिलेगा एडवेंचर्स अनुभव

औली की बर्फीली ढलानों पर स्कींइग का भरपूर मज़ा लिया जा सकता है। अल्पाइन स्कीइंग, नार्डिक स्कीइंग तथा टेलीमार्क स्कीइंग का आनंद लेने के लिए ये ढलानें बेहतरीन हैं। इसके साथ एशिया की सबसे लंबी केबल कार औली में है जो 4 कि.मी। की दूरी तय करती है। केबल कार को रोपवे भी कहते हैं जिसमें चेअर लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है।  हिमालय क्षेत्र में औली ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां जोशीमठ ट्रैकिंग रूट बहुत लोकप्रिय है। इस क्षेत्र के विभिन्न रास्तों पर ट्रैकिंग करते हुए कामेत, नंदादेवी, मान पर्वत तथा दुनागिरी पर्वत देखे जा सकते हैं। 

ये भी पढ़े: गर्मी में लेना है पैराग्लाइडिंग का मजा तो जाएं भारत की इन 3 जगहों पर

भगवान शिव के त्रिशूल पर रखा गया है इस पर्वत

औली में स्थित त्रिशूल पर्वत एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस पर्वत का नाम भगवान शिव के त्रिशूल से लिया गया है। यह एक लोकप्रिय स्कीइंग स्थल है और साथ ही भारत-तिब्बती सीमा पुलिस बल के जवानों के लिए ट्रेनिंग का मैदान भी है। इस पर्वत की तलहटी पर पर्यटक रूपकुंड झील भी देख सकते हैं।

देखने के लिए ये है जगहें

जोशी मठ

जोशी मठ औली से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह मठो, मंदिरो और स्मारको के लिए दर्शनीय है। इसके अलावा आप यहा के पर्वतो की सैर भी कर सकते है। जोशी मठ को बद्रीनाथ और फूलो की घाटी का प्रवेशद्धार माना जाता है।

ये भी पढ़े: भारत में योग के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगह, दिमाग और मन दोनों को मिलती है शांति

छत्रा कुंड

जंगल के बीच स्थित छत्रा कुंड सरोवर गुरसौं से एक किलोमीटर दूर है। यहा का दर्शनीय सरोवर पर्यटको का मन मोह लेता है।

क्वांरी बुग्याल

क्वारी बुग्याल समुंद्रतल से 3350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ट्रैकिंग करने वालो के लिए यह एक आदर्श स्थल है। यहा दूर दूर तक विस्तृत ढलानो की खूबसूरती देखते ही बनती है।

सेलधार तपोवन

यह स्थान औली पर्यटन में महत्तवपूर्ण स्थान रखता है। यहा गर्म पानी के झरने, सोते और फव्वारे देखने योग्य है।

गुरसौं बुग्याल

यह स्थान औली से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। समुंद्र तल से गुरसौं बुग्याल की ऊंचाई 3056 मीटर है। खूबसूरत नजारो से भरपूर यह मैदान मीलो तक फैला हुआ है।

वंशीनारायण कल्पेश्वर

इस स्थल तक पहुंचने के लिए पहले जोशी मठ से हेलंग चट्टी आना पडता है। जो कि औली से 12 किलोमीटर दूर है। हेलंग चट्टी से 10 किलोमीटर पैदल चलने के बाद कल्पेश्वर की घाटी आती है। वंशीनारायण मंदिर कल्पेश्वर से केवल 2 किलोमीटर दूर है।

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaldwani Accident: तेज रफ्तार कार और बाइक में टक्कर, हवा में उछली सवारी; CCTV देख दहल जाएगा आपका दिल

भारतUttarakhand Foundation Day: पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दी सौगात, 8,260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

भारतUttarakhand: मौत भी नहीं छीन पाई मां की ममता..., चमोली में आपदा के बाद मलबे से निकली महिला और 2 जुड़वा बेटों की लाश

भारतChamoli Cloudburst: देहरादून के बाद चमोली में बादल फटा, 6 घर मलबे में दबे; 7 लोग लापता

भारतUttarakhand: प्रकृति का प्रकोप, घर, सड़कें सब बहे, 15 की मौत, 16 लापता; उत्तराखंड में बारिश के तबाही

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते