लाइव न्यूज़ :

शादी से पहले हर लड़की को एक बार जरूर करनी चाहिए इन 5 जगहों की रोड ट्रिप

By मेघना वर्मा | Updated: May 14, 2018 10:19 IST

अगर आप दिल्ली या पंजाब के आसपास रहती हैं तो आप चंडीगढ़ से कसौली भी रोड ट्रिप पर जा सकती हैं। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो चंडीगढ़ से कसौली का ट्रिप सिर्फ 60 किलोमीटर ही है।

Open in App

शादी, किसी भी लड़की के लिए सबसे खूबसूरत पल होता है। अपनी शादी में वो अपने सारे सपनों को पूरा करना चाहती है। सिर्फ यही नहीं अपनी शादी से पहले वो अपने दोस्तों के साथ भी अपनी जिंदगी जी लेना चाहती है। शादी के बाद आदमी और औरत दोनों की ही जिम्मेदारियां बढ़ जाती है ऐसे में शादी से पहले हर लड़की बिना किसी जिम्मेदारी के एक बार अपने दोस्तों के साथ समय बिताना चाहती हैं। ऐसे में कहीं किसी होटल में जाकर समय बिताने से अच्छा है आप अपने दोस्तों के साथ देश के कुछ रोमांचक जगहों पर रोड ट्रिप्स पर निकल जाएं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हर आपको शादी से पहले एक बार रोड ट्रिप के लिए जरूर जाना चाहिए। यहां ना आपको सिर्फ ऐडवेंचर मिलेगा साथ ही नेचर के कुछ खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलेंगे। 

इन रूट्स पर प्लान करें रोड ट्रिप

1. दिल्ली से ऋषिकेश

रोड ट्रिप की बात करें तो सबसे पहले और बेस्ट ऑप्शन है दिल्ली से ऋषिकेश का ट्रिप। सामान्य सड़क से निकलकर घुमावदार रास्तों से जाते हुए आपको वादियों और पहाड़ों का आर्कषक रास्ता दिखाई देगा। यहां के रास्तों में चलते हुए आपको मन की शांति मिलेगी। साथ ही आप खुद को नेचर के बीच पाएंगें। सिर्फ यही नहीं अपनी रोड ट्रिप के बाद आप ऋषिकेश में राफटिंग, कैंपिंग, म्यूजिक और एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकती हैं। इसके अलावा आप यहां पर बंजिंग जम्पिंग भी कर सकती हैं।

2. मुंबई से गोवा

देश की पूंजी राजधानी होने के साथ मुंबई को नाईट लाईफ के लिए भी जाना जाता है। लेकिन अगर आप यहां की लाइफ से बोर हो चुके हैं तो अपने दोस्तों के साथ मुंबई से गोवा का रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके रास्ते में आप आराम से बाइक या कार चला कर जा सकती हैं। इन रास्तों पर आपको खूबसूरत झरने, ऊंची पहाड़ियां और हरे-भरे जंगल देखने को मिलेंगे। गोवा पहुंचने के बाद आप खुले समुद्र, बीच और खूबसूरत चर्च देख सकती हैं। मुंबई से गोवा का रोड ट्रिप आपके सफर को हमेशा के लिए यादगार बना देगा।

शहर की भीड़ से जाना चाहते हैं दूर तो पा सकते हैं कर्नाटक के इन हिल स्टेशन में सुकून

3. मनाली से लेह-लद्दाख

मनाली की वादियों के बीच से होते हुए जब आप बर्फीली सफेद पहाड़ों से ढंके लेह पहुंचेंगे तो खुद को शांत वातावरण में पाएंगे। चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा और आपको गर्मी का अहसास भी नहीं होगा। आप यहां स्केटिंग के साथ बर्फ के अन्य खेलों का मजा ले सकते हैं। आप चाहे तो अपनी गाड़ी श्रीनगर पर रोककर डल झील की भी सैर कर सकते हैं साथ ही यहां पर अपने दोस्तों के साथ हाउस बोट पर रहने का भी मजा उठा सकते हैं।

4. दिल्ली से नेपाल

गर्मियों में ठंडे-ठंडे मौसम का मजा लेने के लिए आप दिल्ली से नेपाल का रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां के रास्ते में आपको धूप, छांव और बारिश तीनों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आप इन रास्तो पर आपको बेहतरीन और खूबसूरत झरने एक दम पास से देख सकते हैं। यहां की खूबसूरत वादियों को देखकर आप अपनी सारी टेंशन भूल जाएगी। 

कान फिल्म फेस्टिवल 2018: वेनिस से चलकर कान पहुंचा ये फिल्म फेस्टिवल, सेकेंड वर्ल्ड वॉर से है गहरा नाता

5. चंडीगढ़ से कसौली

अगर आप दिल्ली या पंजाब के आसपास रहती हैं तो आप चंडीगढ़ से कसौली भी रोड़ ट्रिप पर जा सकती हैं। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो चंडीगढ़ से कसौली का ट्रिप सिर्फ 60 किलोमीटर ही है।

पहाड़ों के बीच में से होता हुआ ये सफर आपको बहुत पसंद आएगा। सर्दी हो या फिर गर्मियों का मौसम आप किसी भी मौसम में इस रोड़ ट्रिप का मज़ा ले सकती हैं।

टॅग्स :ट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

मुसाफ़िरहिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी, सैलानियों की संख्या बढ़ी

मुसाफ़िरघूमने के लिए हो जाओ तैयार, साल 2020 में 14 बार पड़ रहे हैं 3-4 दिन के लंबे वीकेंड, देखें पूरी लिस्ट

मुसाफ़िरबर्फबारी का मजा लेना है तो तुरंत पहुंचे इन 10 फेमस हिल स्टेशनों पर, अभी खर्चा भी होगा कम

मुसाफ़िरआ गया शादी का सीजन, अभी से कर लें प्लानिंग, विदेश में नहीं बल्कि भारत में हैं हनीमून के ये बेस्ट डेस्टिनेशन

मुसाफ़िरबाइकिंग ट्रिप का कर रहे हैं प्लान तो, भारत के इन खतरनाक रास्तों पर जरूर जाएं, डबल हो जाएगा मजा

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते