लाइव न्यूज़ :

कल से एक साथ हैं 6 छुट्टियां, इन 5 हिल स्टेशनों पर जाएं घूमने, खर्च होंगे सिर्फ 10 हजार रुपये!

By उस्मान | Updated: August 9, 2019 11:43 IST

Best hill station in India: अगर आप कामकाज से थक गए हैं और कुछ दिन चिल करना चाहते हैं, तो आपके लिए अगले कुछ दिन मजेदार हो सकते हैं क्योंकि कल से एक लंबा वीकेंड शुरू हो रहा है। बस आप फौरन अपना बैग कर लें और जल्दी से कहीं निकल पड़ें।

Open in App

फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। कुछ दिनों पहले सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया गया और अब बकरीद, रक्षाबंधन, 15 अगस्त या स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी का पर्व आ रहा है। कुल मिलाकर यह महीना कई सारी छुट्टियां लेकर आया है। सावन भी खत्म होने वाले हैं और लगभग हर जगह मौसम सुहाना बना हुआ है। इस मौसम में आप कहीं भी घूमने का मजा ले सकते हैं। अगर आप कामकाज से थक गए हैं और कुछ दिन चिल करना चाहते हैं, तो आपके लिए अगले कुछ दिन मजेदार हो सकते हैं क्योंकि कल से एक लंबा वीकेंड शुरू हो रहा है। बस आप फौरन अपना बैग कर लें और जल्दी से कहीं निकल पड़ें। 

आपके पास घूमने के लिए हैं 6 छुट्टियां 

10 को सेकंड सैटरडे, 11 को संडे और 12 को बकरीद का पर्व है। इसके बाद 15 को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन है। अगर आप बीच में यानी 13 और 14 अगस्त को छुट्टी लेते हैं, तो आपके पास कुल छह दिनों की लंबी छुट्छुटियां होंगी। छह दिन आपके लिए कहीं भी घूमने के लिए काफी हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही पर्यटक स्थलों की जानकारी दे रहे हैं जहां आप दस हजार रुपये से भी कम में घूमने का मजा ले सकते हैं।

1) बीर बिलिंगहिमाचल प्रदेश का यह छोटा सा शहर पहाड़ों के मनोरम दृश्यों के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज़ के लिए जाना जाता है। आप यहां पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी के साथ-साथ तिब्बती मठों और स्तूपों की यात्रा कर सकते हैं। यह खूबसूरत जगह कांगड़ा जिले में जोगिंदर नगर वेली में पड़ती है। यहां आपको किफायती होटल भी मिल जाएंगे।

2) जयपुरदिल्ली से सिर्फ साढ़े पांच घंटे की दूरी पर होने के कारण, यह जगह वीकेंड में सैर सपाटे के लिए सबसे बेस्ट है। फिलहाल यहां का मौसम खुशनुमा बना हुआ है और आपको घूमने में बहुत मजा आएगा। पिंक सिटी जयपुर को कला, संस्कृति और भोजन के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, आतिथ्य और राजस्थानी विरासत आपके दिल को सुकून देगी। 

3) कसोलकुल्लू जिले का यह गांव में जाकर आप ऐसा महसूस करेंगे जैसे किसी दूसरी दुनिया में आ गए हों। प्रसिद्ध जर्मन बेकरी और पार्वती नदी के किनारे बसा यह शहर आपकी आत्मा को सुकून देगा। कसोल के पास चल्ल, तोश और ग्राहन जैसे कई अन्य खूबसूरत जगह हैं, जो आपके घूमने का आनंद दोगुना कर देंगी। आप यहां ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।

4) मैकलोडगंजअगर आप एक सुकून और शांतिपूर्ण वीकेंड की तलाश में हैं तो हिमाचल प्रदेश के इस जिले में जाएँ। यहां की तिब्बती संस्कृति आपका मन मोह लेगी। इस जगह को एडवेंचर एक्टिविटीज़ के लिए जाना जाता है। आप यहां ट्रेकिंग और पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं।

5) नामिक रामगंगा वैली, उत्तराखंडजब बच्चों के साथ घूमने की बात होती है तो किसी ऐसी जगह का प्लान बनाना चाहिए जो देखने में खूबसूरत तो हो ही साथ वहां का सफर ऐडवेंचर से भी भरा हो। ऐसे में सबसे पहला नाम आता है रामगंगा नदी, उत्तराखंड का सफर। उत्तरखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित ये रामगंगा नदी का सफर आपको प्रकृति के और करीब ले जाएगा साथ ही आपको अन्दर से तरो-ताजा कर देगा। हिमालय की ऊंची और सुंदर वादियों के बीच छुट्टियां बिताने का प्लान बहुत ही इंटरेस्टिंग और एडवेंचरस है। 

6) मसूरीदिल्ली से सिर्फ 300 कि.मी। दूर पहाड़ों से घिरा मसूरी शहर एक सुपरहिट वेकेशन डेस्टिनेशन है। मसूरी भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक पर्वतीय नगर है, जिसे पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। देहरादून से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, मसूरी उन स्थानों में से एक है जहां लोग बार-बार आते जाते हैं। बाई रोड आपको यहां आने में सिर्फ 5 से 6 घंटे लगेंगे। घूमने-फिरने के लिए जाने वाली प्रमुख जगहों में यह एक है। 

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजस्वतंत्रता दिवसरक्षाबन्धनबक़रीदईदहिमाचल प्रदेशउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते