शी जिनपिंग चीन के राष्ट्रपति हैं। वह चीन की साम्यवादी (कम्युनिस्ट) पार्टी के 15 नवम्बर 2012 से महासचिव हैं। वे चीनी साम्यवादी पार्टी के एक पुराने नेता शी झोंगशुन के बेटे हैं। उन्हें भ्रष्टाचार पर कड़े रुख और राजनैतिक-आर्थिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए बस दो टूक बोलने के लिए जाना जाता है। उन्हें चीनी साम्यवादी पार्टी के नेतृत्व की 5वीं पीढ़ी का प्रधान भी कहा जाता है। उनका जन्म 15 जून 1953 को हुआ था।