सुखविंदर सिंह सुक्खू हिंदी समाचार | Sukhwinder Singh Sukhu, Latest News & Live Updates in Hindi | Hindi News (ताज़ा हिंदी समाचार) at Lokmatnews.in

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
सुखविंदर सिंह सुक्खू

सुखविंदर सिंह सुक्खू

Sukhwinder singh sukhu, Latest Hindi News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू छात्र राजनीति से उभरकर पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हैं। सुक्खू एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता सड़क परिवहन निगम में चालक के पद पर कार्यरत थे। सुक्खू अपने शुरुआती दिनों में छोटा शिमला में दूध का काम किया करते थे। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के साथ अक्सर टकराव होने के बावजूद सुक्खू 2013 से 2019 तक रिकॉर्ड छह साल तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने रहे। हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता छीनने के बाद सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया था। सुक्खू शीर्ष पद पर काबिज होने वाले निचले हिमाचल के पहले कांग्रेसी नेता होंगे। भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बाद वह हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। 
Read More
हिमाचल प्रदेश: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली सीएम पद की शपथ, मुकेश अग्निहोत्री उप-मुख्यमंत्री, कहा- पुरानी पेंशन योजना करेंगे बहाल - Hindi News | Himachal Pradesh: Sukhwinder Singh Sukhu takes oath as CM, Mukesh Agnihotri Deputy Chief Minister | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :हिमाचल प्रदेश: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली सीएम पद की शपथ, मुकेश अग्निहोत्री उप-मुख्यमंत्री, कहा- पुरानी पेंशन योजना करेंगे बहाल

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शिमला के ऐतिहासिक रिज में शपथ ग्रहण किया। ...

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ, सुखविंदर सिंह सुक्खू बनेंगे सीएम - Hindi News | Himachal Pradesh's new chief minister and deputy chief minister will take oath on December 11 says Mallikarjun Kharge | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ, सुखविंदर सिंह सुक्खू बनेंगे सीएम

कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सीएम और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे होगा। ...

Sukhvinder Singh Sukhu: एनएसयूआई से शुरुआत, राहुल गांधी के करीबी, जानें आखिर कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू - Hindi News | Himachal Pradesh Sukhwinder Singh Sukhu Who is Next CM Himachal Pradesh 58 years old MLA Nadaun in Hamirpur oath tomorrow  | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Sukhvinder Singh Sukhu: एनएसयूआई से शुरुआत, राहुल गांधी के करीबी, जानें आखिर कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू

Sukhvinder Singh Sukhu: सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हैं। संगठन में अपने मजबूत दबदबे के लिए जाने जाने वाले चार बार के विधायक हैं। ...

हिमाचल सीएम मनोनीत होने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी का शुक्रगुजार हूं - Hindi News | Sukhwinder Singh Sukhu thanked Sonia, Rahul and Priyanka Gandhi for being nominated as Himachal CM | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :हिमाचल सीएम मनोनीत होने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी का शुक्रगुजार हूं

अपने नाम की घोषणा के बाद सुक्खू ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ-साथ प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। ...