हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ, सुखविंदर सिंह सुक्खू बनेंगे सीएम

By रुस्तम राणा | Published: December 10, 2022 06:50 PM2022-12-10T18:50:50+5:302022-12-11T06:59:51+5:30

कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सीएम और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे होगा।

Himachal Pradesh's new chief minister and deputy chief minister will take oath on December 11 says Mallikarjun Kharge | हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ, सुखविंदर सिंह सुक्खू बनेंगे सीएम

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ, सुखविंदर सिंह सुक्खू बनेंगे सीएम

Highlightsहिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू बन सकते हैं राज्य के अगले मुख्यमंत्रीखड़गे ने कहा, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का फैसला किया गया है

कलबुर्गी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री 11 दिसंबर को शपथ लेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने गृह नगर कलबुर्गी आए खड़गे ने कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं से राज्य में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए एकजुटता के साथ काम करने का आग्रह किया। कर्नाटक में अप्रैल-मई 2023 तक चुनाव होना है।

खड़गे ने कहा, ‘‘हमने 10 सूत्री कार्यक्रम देकर हिमाचल प्रदेश में जीत हासिल की है। हम वहां अच्छे बहुमत से जीते हैं। कल वहां शपथ ग्रहण समारोह है। यही कारण है कि मैं अपने वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के लिए बाहर गया था।’’कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी से चर्चा के बाद कल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का फैसला किया गया है। खड़गे ने कहा, ‘‘यह (हिमाचल प्रदेश) जीत कर्नाटक में भी दोहराई जानी चाहिए, सभी को हाथ मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए...मैं यहां कांग्रेस की सरकार चाहता हूं।’’

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सीएम के नाम की घोषणा करते हुए कहा, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सीएम और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे होगा। 

वहीं सीएम पद के लिए मनोनीत होने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमारी सरकार लाएगी बदलाव हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। राज्य के विकास के लिए हमें काम करना है।

 कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीट में से 40 सीट पर जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता हासिल की। हिमाचल में मतदान 12 नवंबर को हुआ था और नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित किए गए।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

 

Web Title: Himachal Pradesh's new chief minister and deputy chief minister will take oath on December 11 says Mallikarjun Kharge

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे