कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू छात्र राजनीति से उभरकर पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हैं। सुक्खू एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता सड़क परिवहन निगम में चालक के पद पर कार्यरत थे। सुक्खू अपने शुरुआती दिनों में छोटा शिमला में दूध का काम किया करते थे। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के साथ अक्सर टकराव होने के बावजूद सुक्खू 2013 से 2019 तक रिकॉर्ड छह साल तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने रहे। हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता छीनने के बाद सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया था। सुक्खू शीर्ष पद पर काबिज होने वाले निचले हिमाचल के पहले कांग्रेसी नेता होंगे। भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बाद वह हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। Read More
Himachal Cabinet: सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश मंत्रिपरिषद का रविवार को विस्तार किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह समेत सात मंत्रियों को इसमें शामिल किया गया है। ...
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह सहित कुल सात विधायकों ने रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। ...
Himachal Pradesh cabinet expansion: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए संभावितों की सूची मंजूरी के लिए कांग्रेस आलाकमान को सौंप दी है। ...
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को पत्र लिखकर उनके लोकसभा क्षेत्र के इलाकों में राज्य इकाइयों द्वारा किए जा रहे औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। ...
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार के विधायक जयराम ठाकुर को रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुना गया। ...
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गले में खराश की शिकायत के बाद कल उनका सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया था। इसके रिजल्ट आज आए हैं। सुक्खू तीन दिन से दिल्ली में हैं। ...