राष्ट्रीय जनता दल भारत की एक राजनीतिक पार्टी है। बिहार से निकले राजनेता लालू प्रसाद यादव ने इसे 5-7-1997 को की थी। इस दल ने भारतीय राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाने में भी सफल रही। लोकसभा चुनाव में पार्टी मैदान में उतरती है। इसी पार्टी के नेता केंद्र में रेल मंत्री भी रहे हैं। फिलहाल पार्टी का नेतृत्व लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव कर रहे हैं। युवा राष्ट्रीय जनता दल इसी पार्टी का युवा संगठन है। राष्ट्रीय जनता दल का बिहार में मजबूत जनाधार है। साथ ही पार्टी आसपास के कई अन्य राज्यों में भी उम्मीदवार उतारती है। Read More
Bihar Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि जिस तरह नीतीश कुमार की गतिविधियां थी। उससे लोगों को शंका थी कि ये बीच में गड़बड़ करेंगे और उन्होंने की। इससे कोई कमजोरी इंडिया गठबंधन में नहीं आएगी। ...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया. राज्यपाल ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नई सरकार बनने तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा. ...
Nitish Kumar resigns: बिहार में नीतीश और लालू प्रसाद यादव का महागठबंधन टूट गया है। इस बात की जानकारी खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है। उन्होंने मीडिया से कहा कि हमने इस्तीफा दे दिया है। ...
नीतीश के इस्तीफे के बाद राजद ने अब सीधे उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि वो नीतीश द्वारा किये इस अन्याय को वो जनता के बीच ले जाएगी और जनता ही नीतीश के कर्मों का फैसला करेगी। ...
पटना में जदयू विधायकों की बैठक में इस बात पर सर्व सम्मति से फैसला लिया गया है कि पार्टी की ओर से अध्यक्ष नीतीश कुमार कोई भी फैसले लेने के लिए स्वतंत्र होंगे। ...
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि पार्टी बिहार के घटनाक्रम को लेकर बेहद गंभीर है। भाजपा पूरी तरह से 'अलर्ट' मेड में है और राज्य की घटनाओं पर बारीकी से निगाह बनाये हुए है। ...
राजद नेता शिवानंद तिवारी ने जदयू प्रमुख नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें बेहद आश्चर्य है कि वे 'सिद्धांतहीन राजनीति' करके पापी बनना पसंद करेंगे। ...