भारतीय संसद का उच्च सदन राज्यसभा को कहते हैं। भारतीय संविधान के मुताबिक राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं। मौजूदा समय में 245 सदस्यों का प्रावधान है। इसमें अधिकांश सदस्यों को जनता अप्रत्यक्ष रूप से चुनती है वहीं 12 सदस्यों को राष्ट्रपति नामित करते हैं। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में हो सकते हैं। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है। वहीं प्रत्येक दो साल में एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं। लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। राज्यसभा के वर्तमान सभापति वेंकैया नायडू और उपसभापति नवनिर्वाचित हरिवंश हैं। Read More
इस साल अप्रैल में देश के विभिन्न राज्यों में राज्यसभा के चुनाव होने है क्योंकि इसी माह बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के राज्यसभा सदस्य अपना कार्यकाल पूरा कर रहे है. ...
अप्रैल 2020 में देश के विभिन्न राज्यों में राज्यसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में कांग्रेस नेता पार्टी की तरफ से प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की बात कर रहे हैं. मध्य प्रदेश से तीन सदस्य अवकाश ग्रहण करेंगे इनमें प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया भाजपा से ...
कांग्रेस को अपने दम पर नौ सीटों को बरकरार रखने का भरोसा है और अपने सहयोगियों की मदद से एक या दो से अधिक सीटें जीत सकती है। पार्टी उन राज्यों से सीटें हासिल कर सकती है, जहां वह सत्ता में है। ...
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत चाहते हैं कि प्रियंका को राज्यसभा में लाया जाए। उनका कहना है कि राहुल गांधी पहले से ही लोकसभा में मोर्चा संभाल रहे हैं लेकिन उच्च सदन में भाजपा को साधने के लिए पार्टी को एक नए सशक्त चेहरे की आवश्यकता है. ...
नायडू ने बृहस्पतिवार को मोदी के भाषण समाप्त करने के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद द्वारा मांगे गये स्पष्टीकरण के दौरान एक शब्द को भी सदन की कार्यवाही से निकाल दिया है। ...
दिल्ली उच्च न्यायालय ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में चार दोषियों को फांसी देने पर रोक लगाने वाले निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका पर एक फरवरी को चारों दोषियों से जवाब मांगा था। ...