राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर, 2018 को नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। नाम वापसी 22 नवंबर तक होगा। जबकि 7 दिसंबर, 2018 को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे। वहीं, प्रदेश में पिछली बार विधानसभा चुनाव 2013 में हुए थे, जिसमें राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। इस समय राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं। Read More
राजस्थान : नगर निकायों में 43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद हैं, जहां 1775 वार्ड पार्षद के लिए हाल ही में हुए चुनाव में कांग्रेस के 620, भाजपा के 548 प्रत्याशी जीते। भाजपा को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। ...
राजस्थान पंचायत समिति चुनावः 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए 1,778 उम्मीदवारों एवं 4,371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12,663 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो रहा है। ...
जयपुर के ग्रेटर नगर निगम में भाजपा को बहुमत मिला हैं वहीं हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस को भाजपा पर बढ़त मिली है, लेकिन स्पष्ट बहुमत दोनों ही पार्टियों को नहीं मिला। वहीं जोधपुर के नतीजों में भाजपा और कांग्रेस को एक-एक नगर निगम में बहुमत मिला है। ...
राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार पहले चरण में जयपुर हैरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर नगर निगम के लिए मतदान हो रहा है जहां 16 लाख से अधिक मतदाता 951 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। ...
जिला निर्वाचन अधिकारी और कलक्टर अंतर सिंह नेहरा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाॅल की पालना करते हुए सभी को ग्लवस, सैनेटाइजर और मास्क दिए। ...