राजस्थान नगर निगम चुनावः जयपुर ग्रेटर में भाजपा को बहुमत, हेरिटेज में कांग्रेस को बढ़त, जोधपुर में दोनों ने एक-एक निगम पर किया कब्जा

By धीरेंद्र जैन | Published: November 3, 2020 10:04 PM2020-11-03T22:04:53+5:302020-11-03T22:06:10+5:30

जयपुर के ग्रेटर नगर निगम में भाजपा को बहुमत मिला हैं वहीं हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस को भाजपा पर बढ़त मिली है, लेकिन स्पष्ट बहुमत दोनों ही पार्टियों को नहीं मिला। वहीं जोधपुर के नतीजों में भाजपा और कांग्रेस को एक-एक नगर निगम में बहुमत मिला है।

Rajasthan Municipal Corporation Election BJP majority Jaipur, Congress leads Heritage Jodhpur | राजस्थान नगर निगम चुनावः जयपुर ग्रेटर में भाजपा को बहुमत, हेरिटेज में कांग्रेस को बढ़त, जोधपुर में दोनों ने एक-एक निगम पर किया कब्जा

हैरिटेज निगम में अब कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है।

Highlightsकांग्रेस को उत्तर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है, वहीं दक्षिण में भाजपा का बोर्ड बनेगा। कोटा उत्तर नगर निगम की 70 में से 47 सीटों पर कांग्रेस आगे हैं वहीं भाजपा यहां 14 सीटों पर सीमित हो गई है।कोटा दक्षिण 80 सीटों में से दोनो ही पार्टियां 36-36 सीटों पर बढ़त बना चुकी है और यहां निर्दलीय उम्मीदवारों के हाथ में सत्ता की चाबी होगी।

जयपुरः राजस्थान के तीन बड़े शहरों जयपुर जोधपुर और कोटा में हाल ही में सम्पन्न हुए दो-दो नगर निगमों के चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं।

अब तक प्राप्त हुई नतीजों के आधार पर राजधानी जयपुर के ग्रेटर नगर निगम में भाजपा को बहुमत मिला हैं वहीं हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस को भाजपा पर बढ़त मिली है, लेकिन स्पष्ट बहुमत दोनों ही पार्टियों को नहीं मिला। वहीं जोधपुर के नतीजों में भाजपा और कांग्रेस को एक-एक नगर निगम में बहुमत मिला है।

जहां कांग्रेस को उत्तर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है, वहीं दक्षिण में भाजपा का बोर्ड बनेगा। वहीं कोटा के दोनों नगर निगमों में कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया है और कोटा उत्तर नगर निगम की 70 में से 47 सीटों पर कांग्रेस आगे हैं वहीं भाजपा यहां 14 सीटों पर सीमित हो गई है। वहीं कोटा दक्षिण 80 सीटों में से दोनो ही पार्टियां 36-36 सीटों पर बढ़त बना चुकी है और यहां निर्दलीय उम्मीदवारों के हाथ में सत्ता की चाबी होगी। जयपुर ग्रेटर व जयपुर हैरिटेज के लिए आज सवेरे 9 बजे से मतगणना जारी है।

हैरिटेज निगम में अब कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। यहां अब तक हुई काउंटिंग में कांग्रेस 100 सीटों में से 2 सीटों पर आगे है और 45 प्रत्याशी जीत चुके हैं। जबकि भाजपा 2 सीटों पर आगे है और उसके 40 प्रत्याशी जीते हैं। उधर, ग्रेटर नगर निगम की बात करें तो यहां 150 में से भाजपा एक तरफा 88 सीटों पर बढ़त बना चुकी है वहीं कांग्रेस को 49 सीटों पर बढ़त मिली है। अब तक के नतीजों को देखते हुए भाजपा को ग्रेटर नगर निगम में बोर्ड बनना तय है वहीं हेरिटेज में दोनो पार्टियां बहुमत के आंकडे से दूर रहने पर निर्दलीयों की भूमिका अहम हो गई है। 

Web Title: Rajasthan Municipal Corporation Election BJP majority Jaipur, Congress leads Heritage Jodhpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे