Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
आम आदमी पार्टी (आप) 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। जबकि कांग्रेस ने सात सीटों की पेशकश की है। दरअसल हरियाणा में नौ विधानसभा सीटें एक लोकसभा क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। आप सीटों में बड़ी हिस्सेदारी की मांग कर रही है। ...
राहुल गांधी ने कहा, "हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा। हम चाहते थे कि चुनाव से पहले आपको राज्य का दर्जा मिले और चुनाव जम्मू-कश्मीर के राज्य बनने के बाद हों। भाजपा ऐसा नहीं चाहती।" ...
Rahul Gandhi in J&K Today:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बुधवार को पार्टी के जम्मू-कश्मीर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे क्योंकि उनका केंद्र शासित प्रदेश में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। ...
Haryana Assembly elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-आप गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसमें कांग्रेस आप को पांच सीटें आवंटित करने पर सहमत हो गई है। कथित तौर पर गठबंधन 5-1-1 फॉर्मूले पर आधारित है। ...