Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
प्रदर्शनकारी ट्रक ड्राइवरों के साथ अटूट एकजुटता व्यक्त करते हुए, राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर सरकार के लगातार हमले को रेखांकित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया। ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षजेपी नड्डा ने लखनऊ में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को जमीन पर शत-प्रतिशत लागू करने के लिए काम कर रहे हैं। ...
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा के प्रोमो में, कांग्रेस ने 2016 में लोकसभा में वाजपेयी की एक कविता पढ़ते हुए स्मृति ईरानी के ऑडियो का इस्तेमाल किया। ...
इस समय विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस पार्टी की नजर अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। कांग्रेस अपने 139वें स्थापना दिवस के साथ ही चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। ...
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' पर बेहद तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग खुद नाइंसाफी के लिए मशूहूर हों, वो भी आजकल इंसाफ दिलाने का नाटक कर रहे हैं। ...