Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
karnataka cabinet reshuffle: शिवमोग्गा में स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के संबंध में फिलहाल कोई प्रगति नहीं हुई है, लेकिन सभी को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। ...
Himachal Pradesh Congress: प्रतिभा सिंह ने बताया कि फेरबदल की इस प्रक्रिया के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और नेताओं से इस संबंध में बात करेंगे तथा ऐसे सक्रिय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। ...
Wayanad Bypoll Results 2024: केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों से संकेत मिलता है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा आगे चल रही हैं ...
Wayanad Lok Sabha by-election: प्रियंका गांधी का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के दिग्गज नेता सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास से है। ...
अमेरिकी अभियोजकों ने भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी और अडानी समूह पर सौर ऊर्जा टेंडर हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर (लगभग 2,100 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। ...