नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। जनता दल यू के वरिष्ठ नेता हैं। देश के रेल मंत्री और कई बार सांसद रह चुके हैं। नीतीश कुमार का जन्म हरमनत (कल्याण बिगहा), में एक कुर्मी परिवार हुआ। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे और आधुनिक बिहार के संस्थापकों में से एक महान गांधीवादी अनुग्रह नाराणय सिंह के करीबी थे। Read More
रविवार को राजभवन में रिकॉर्ड नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "अब मैं वहीं वापस आ गया हूं जहां पहले (एनडीए में) था और अब कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता।" ...
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) हैंडल पर लिखा, “बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।“ ...
रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन शामिल होने पर उन्हें पलटुमार कह दिया और उन्होंने कहा कि कभी आरजेडी के साथ, तो कभी एनडीए का हिस्सा बन जाना उनकी राजनीति का हिस्सा है। ...
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने राजग का हिस्सा बनने का सही समय पर सही फैसला किया। इससे पहले दिन में, सीएम नीतीश कुमार ने यह कहते हुए बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया कि महागठबंधन और विपक्षी गठब ...
जदयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी के एनडीए खेमे में शामिल होने पर कहा कि कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर कब्जा कर लिया था। इसलिए हम उससे बाहर हो गये। ...
एएनआई से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, मैं एक बात स्पष्ट रूप से कह दूं अभी खेल शुरु हुआ है, अभी खेल बाकी है। मैं जो कहता हूं वह करता हूं। आप लिखकर ले लीजिए जेडीयू पार्टी 2024 में ही खत्म हो जाएगी।" ...
नीतीश कुमार ने आज यह कहते हुए बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया कि 18 महीने से भी कम समय पहले वह जिस महागठबंधन और विपक्षी गुट इंडिया में शामिल हुए थे, उसमें उनके लिए "चीजें अच्छी तरह से काम नहीं कर रही थीं।" ...