Highlightsएंडी को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है।‘मैच के दौरान स्पष्ट रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग’ करने से संबंधित है। घटना 17.2 ओवर में घटी जब एंडी ने चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस की।
रायपुर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान चौथे अंपायर के साथ बहस करने के कारण आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कोच एंडी फ्लावर पर आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’’
इसमें कहा गया है, ‘‘एंडी को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है जो ‘मैच के दौरान स्पष्ट रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग’ करने से संबंधित है। यह घटना 17.2 ओवर में घटी जब एंडी ने चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस की। एंडी ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी अमित शर्मा के फैसले को स्वीकार कर लिया है।
आरसीबी ने यह मैच दो विकेट से जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने रविवार को यहां मुंबई इंडियंस पर मिली रोमांचक जीत के बाद कृणाल पंड्या की बल्लेबाजी की।
भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम को लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेना चाहिए था। आरसीबी कृणाल (73 रन) के अर्धशतक से रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।