निर्मला सीतारमण भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और वर्तमान में भारत की रक्षामंत्री हैं। 2017 में रक्षामंत्री का पदभार संभालने से पहले उनके पास वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार था। इसके अलावा वो वित्त एवं कारपोरेट मामलों की राज्यमंत्री भी रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमण के विषय में कहा जाता है कि वो भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षामंत्री हैं। निर्मला का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। उन्होंने मद्रास के तिरुचिरापल्ली से शुरुआती पढ़ाई की और उसके बाद सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बीए की पढ़ाई की। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में एमए की पढ़ाई की है। वो चंद्रबाबू नायडू की कम्यूनिकेशन एडवाइजर भी रह चुकी हैं और बाद में उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली। Read More
भारत के रणनीतिक हितों के लिए हिन्द महासागर काफी अहम है और यह भारतीय नौसेना का बैकयार्ड माना जाता है। पिछले वर्षों में क्षेत्र में चीनी उपस्थिति में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ...
शुक्रवार को कर्नाटक महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने कैबिनेट में महिलाओं को महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो दिए हैं। ...
देश की रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक हो गई। वेबसाइ को अचानक से किसी ने हैकि किया है। हैक होने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर चीनी अक्षर दिखाई दे रहा है। ...
'ब्रह्मोस' मिसाइल का सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर राजस्थान के पोकरण से सफल परीक्षण किया गया है। वहीं, इस मिसाइल की रेंज 290 किलोमीटर है और ये 300 किलोग्राम भारी युद्धक सामग्री ले जा सकती है। ...
सीतारमण ने कहा, "राहुल का भाषण विफल व्यक्ति की लफ्फाजी लगती है जिसमें कोई सार-तत्व नहीं है। लेकिन, इसके सारविहीन होने के बावजूद कुछ बिंदुओं पर जवाब देना होगा।" ...