लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : 'मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि...', अमेरिकी संसद की संयुक्त सभा को संबोधित करने के आमंत्रण पर बोले पीएम मोदी, यात्रा से भारतीय-अमेरिकी उत्साहित

भारत : 'अपने रिस्क पर करें रेल यात्रा, सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं', कांग्रेस ने कहा- इस सरकार में जवाबदेही का 'ज' तक नहीं है

भारत : PM मोदी 21 से अमेरिका के दौरे पर रहेंगे,दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं

भारत : 'मोहब्बत की दुकान' नहीं 'नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल', जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के नारे का ऐसे दिया जवाब

भारत : सब्सिडी मुफ्त नहीं होती, अशोक गहलोत ने 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर योजना की शुरुआत करते हुए कहा

विश्व : 'भारत एक जीवंत लोकतंत्र है, दिल्ली जाकर खुद देख लीजिए', पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले व्हाइट हाउस का बयान

भारत : कांग्रेस का आरोप- रेल हादसे की CBI जांच की बात केवल मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए, पीएम मोदी से पूछे सवाल

भारत : अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को जिद्दी कहा, कर्नाटक और हिमाचल में बीजेपी की हार के लिए बताया जिम्मेदार

भारत : मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा, कहा- जहां रेल हादसा हुआ, वहां 8278 पद खाली हैं, रिक्तियां क्यों नहीं भरी जा रही हैं?

भारत : अयोध्या में नहीं बनी बात, अब बृजभूषण शरण सिंह करनैलगंज में अपनी ताकत दिखाएंगे, 11 जून को रैली करेंगे