लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Lok Sabha Elections 2024: सरकार और भाजपा संगठन में बदलाव की अटकलें!, तीन जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक, पीएम मोदी अध्यक्षता करेंगे, संसद सहित कई मुद्दे पर चर्चा की संभावना

भारत : सिब्बल ने UCC को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 9 साल बाद क्यों, 2024 चुनाव की वजह से

भारत : यूसीसी पर पीएम मोदी का बयान राजनीतिक स्टंट, अल्पसंख्यकों के कल्याण से कोई लेना-देना नहीं, जेडीयू नेता केसी त्यागी का केंद्र पर तंज

विश्व : फिर से फिसल गई जो बाइडन की जुबान, 24 घंटे में दो बार हुआ ये काम, देखें वीडियो

भारत : ब्लॉगः 2024 के लिए नया नारा गढ़ेंगे मोदी !

भारत : राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा, ये किसका 'अमृत काल' है?, महंगाई-बेरोजगारी पर साधा निशाना

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बकरीद पर कुवैत और बांग्लादेश के मुस्लिम राष्ट्र प्रमुखों को दी बधाई

भारत : त्रिपुरा में उल्टा रथ यात्रा दुर्घटना: पीएम मोदी ने पीड़ितों के लिए किया मुआवजे का ऐलान, सीएम माणिक साहा ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

भारत : जस्टिस ऋतु राज अवस्थी: विधि आयोग को समान नागिक संहिता पर अब तक 8.5 लाख प्रतिक्रियाएं मिली हैं

भारत : Parliament Monsoon Session: जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है मॉनसून सत्र, बैठक पुराने संसद भवन में हो सकती हैं और बाद में नए भवन में चलेगा!