लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा, "ये किसका 'अमृत काल' है?", महंगाई-बेरोजगारी पर साधा निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 29, 2023 09:47 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि आखिर ये अमृत काल किसका चल रहा है?

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने एक बार फिर महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर घेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोराहुल ने पीएम मोदी से पूछा कि देश की जनता त्रस्त है आखिर ये अमृत काल किसका चल रहा हैभाजपा सरकार केवल देश के चंद पूंजीपतियों की संपत्ति बढ़ाने में लगी है, उसे गरीब से मतलब नहीं

दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई और बेरोजगार के मुद्दे पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोषी ठहराते हुए आरोपों के कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। कोर्ट की सजा पर संसद से अयोग्य करार दिये जा चुके राहुल गांधी ने बीते बुधवार को महंगाई और बेरोजगारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा, "ये किसका 'अमृत काल' है?

कांग्रेस नेता ने केंद्र की मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पास केवल एक ही काम बचा है और वह है कि दश के चंद पूंजीपतियों की संपत्ति में इजाफा करना और वो इस काम में इस कदर व्यस्त है कि उसे गरीबों और मध्यम वर्ग का कोई ख्याल नहीं रह गया है।

राहुल गांधी ने लंबा ट्वीट करते हुए कहा, "टमाटर 140 रुपये किलो, फूल गोभी 80 रुपये किलो, तुअर दाल 148 रुपये किलो, ब्रांडेड अरहर दाल 219 रुपये किलो और खाना पकाने का गैस सिलेंडर 1,100 के पार। पूंजीपतियों की संपत्ति बढ़ाने और जनता से टैक्स वसूल करने में व्यस्त भाजपा सरकार गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को भूल ही गई...।"

इसके साथ ही राहुल गांधी ने बेरोजगारी का सवाल उठाते हुए कहा, "युवा बेरोज़गार हैं, रोज़गार है तो आय कम है और महंगाई से बचत खत्म है। गरीब खाने को तड़प रहे हैं और मध्यमवर्ग बचाने को तरस रहा है।"

मोदी सरकार की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित प्रदेश सरकारों की तारीफ करते हुए कहा कि गरीबों को हारत देने के लिए कांग्रेस की राज्य सरकारें अपनी ओर से लगातार प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस शासित राज्यों में हमने महंगाई से राहत देने और गरीबों की जेब में पैसा डालने के लिए गैस की कीमतें कम की हैं। नफ़रत मिटाने, महंगाई, बेरोज़गारी हटाने और समानता लाने का प्रण है, भारत जोड़ो यात्रा। भाजपा को जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने नहीं देंगे।"

अपने ट्वीट के आखिर में राहुल गांधी ने आजादी के अमृतमहोत्सव को लेकर भी मोदी सरकार पर बेहद तीखा व्यंग्य किया। उन्होंने कहा, "सवाल पिछले नौ साल से एक ही है। आखिर ये किसका है यह 'अमृत काल'?"

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीमुद्रास्फीतिBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार